न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: कानपुर में लागू हुआ नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 6 बजे तक पाबंदी

उत्तर प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। वहीं, इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात निर्देश जारी कर कानपुर में भी रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Apr 2021 9:03:42

UP News: कानपुर में लागू हुआ नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 6 बजे तक पाबंदी

उत्तर प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। वहीं, इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात निर्देश जारी कर कानपुर में भी रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। देर रात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जिलाधिकारी ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया। इतना ही नहीं कोरोना का एक मरीज मिलने पर 25 मीटर और इससे अधिक मरीज अगर मिलते हैं तो 50 मीटर का दायरा सील किया जाएगा। साथ ही कंटेनमेंट जोन में पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।

जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने बताया कि कानपुर में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। कानपुर कमिश्नरेट के अलावा कानपुर आउटर में भी रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। यह व्यवस्था सात अप्रैल से ही लागू कर दी गई है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस और आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, सब्जी, फल, दवा, पेट्रोलियम आदि को ले जाने वाले वाहनों का परिवहन हो सकेगा। निजी वाहनों का प्रयोग पूरी तरह से बंद रहेगा। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कोविड प्रोटोकाल के साथ कामकाज होते रहेंगे।

कोविड गाइडलाइन के मुताबिक रात्रि कालीन शिफ्ट में काम करने वाले सरकारी और अर्ध सरकारी कर्मचारियों को रात्रि में आवागमन की छूट मिलेगी, लेकिन इस दौरान उन्हें अपना परिचय पत्र दिखाना होगा। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट से आने-जाने वाले अपना टिकट दिखाकर आ-जा सकेंगे।

जिलाधिकारी ने कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस की तैनाती के भी निर्देश दिए हैं। बिना मास्क के बाहर निकलने या घूमने पर चालान के साथ ही एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। डीसीपी (पूर्व) अनूप कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में कानपुर नगर में 706 कंटेनमेंट जोन हैं। पूर्वी क्षेत्र में 189, पश्चिम में 315 और दक्षिण में 202 और कानपुर आउटर में 22 कंटेनमेंट जोन हैं। अब यहां पाबंदियां लागू हैं।

जिलाधिकारी के मुताबिक, अगर किसी अपार्टमेंट में कोरोना का एक केस आता है तो अपार्टमेंट का संबंधित फ्लोर सील किया जाएगा। केस मिलने से दो सप्ताह तक पाबंदियां कंटेनमेंट जोन में लागू रहेंगी। एक से ज्यादा मरीज मिलने पर पूरा अपार्टमेंट सील होगा। इसमें अगर कोई बदलाव होगा तो वो स्वास्थ्य विभाग के अफसर करेंगे।

वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार से नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक कोई भी बगैर जरूरी काम के बाहर नहीं निकल सकेग।

वैक्सीन लेने के बाद KGMU के कुलपति समेत 38 डॉक्टर संक्रमित

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के कुलपति समेत 38 डॉक्टर और 3 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं। KGMU प्रवक्ता डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि कुलपति ले।जनरल डॉ बिपिन पुरी दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। फिलहाल वे होम आइसोलेशन में हैं। उन्‍हें बुखार की शिकायत है। डॉ। पुरी पिछले साल भी कोविड संक्रमित हुए थे। दोबारा संक्रमित होने के बाद डॉ. पुरी ने कहा है कि वैक्‍सीन लेने की वजह से उन्हें कोई खास परेशानी नहीं महसूस हुई।

प्रदेश में मिले 6 हजार से ज्यादा मरीज

आपको बता दे, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6023 नए मरीज मिले, जबकि 40 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई। राजधानी लखनऊ में तो एक दिन में नए मामले सामने आने का रिकॉर्ड ही टूट गया। बुधवार को राजधानी में 1333 नए संक्रमित मरीज मिले। जबकि 6 लोगों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। इससे पहले 18 सितंबर को राजधानी में 1244 मरीज मिले थे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार को समीक्षा बैठक की और उन जिलों के डीएम को विशेष अधिकार दिए जहां एक दिन में 500 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी से बात करते-करते भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- विमान में हमले के वक्त पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
PM मोदी से बात करते-करते भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- विमान में हमले के वक्त पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया