#BalrampurPolice: बलरामपुर की राप्ती नदी के सिसई घाट पुल से दो लोगों ने कोविड संक्रमित शव नदी में फेंका मुकदमा दर्ज। @Uppolice घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के राप्ती नदी पर बने सिसई घाट पुल की बताई जा रही है। वायरल वीडियो के संदर्भ में सीएमओ डॉ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि राप्ती नदी में फेंका जा रहा शव सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ के रहने वाले प्रेम नाथ मिश्र का है। उन्होंने बताया कि 25 मई को कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल के एल 2 वार्ड में भर्ती कराया गया था। 28 मई को इलाज के दौरान प्रेमनाथ मिश्र की मृत्यु हो गई थी। 29 मई दोपहर को परिवारजन उसका शव लेने पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतक के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया था। । सीएमओ ने बताया वायरल वीडियो में शव को राप्ती नदी में फेकते हुए दर्शाया गया है। इस संबंध में कोतवाली नगर में केस दर्ज करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।













