न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: हाथरस में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में जाहिरी शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Apr 2021 10:29:27

UP News: हाथरस में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में जाहिरी शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव में हुई पारंपरिक पूजा के दौरान सभी ने देसी शराब का सेवन किया था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि कोतवाली गेट क्षेत्र के नगला दया ग्राम पंचायत के दो मजरे हैं, नगला पराध गांव नगला सिंधी। यहां पर 26 अप्रैल को सिंधी समाज के लोगों ने अपने कुल देवता की पूजा की। यह परंपरा सदियों पुरानी है। इसमें सिंधी समाज के लोग अपने कुल देवता को शराब चढ़ाते हैं और उसके बाद प्रसाद के रूप में उसका सेवन भी करते हैं।

जिलाधिकारी के मुताबिक 26 अप्रैल को यह पूजा हुई और लोगों ने शराब का सेवन किया। 27 अप्रैल की रात स्थानीय पुलिस और अन्य माध्यमों से हमें पता चला कि गांव में मौतें हुई हैं। सूचना के बाद ततकाल खुद मैं, एडीएम, पुलिस अधीक्षक व अन्य टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर पता चला कि चार लोगों की डेथ हो चुकी थी। उसमें से एक को उसके परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बाकी तत्काल पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया।

शराब बेचने वाले को किया गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने बताया कि परिजनों ने जिस पर शराब बेचने का आरोप लगाया था उसे रात को ही पुलिस ने गिरफतार कर लिया था। मौके से पुलिस ने कुछ खली बोतलें भी बरामद की हैं। जिसकी स्कैनिंग के बाद पता चला है कि शराब स्थानीय दुकानों से खरीदी गई हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम उन दुकानों पर छापेमारी कर रही हैं। आज बुधवार यानी 28 अप्रैल को एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। अब तक कुल पांच लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप