न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैवानियत! मुर्गा बनाकर छात्र की पीठ पर बैठ गया टीचर, पीट-पीटकर तोड़ी पैर की हड्डी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक ने 10 साल के मासूम छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका पैर टूट गया और कान से सुनाई देना बंद हो गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 2:20:14

हैवानियत! मुर्गा बनाकर छात्र की पीठ पर बैठ गया टीचर, पीट-पीटकर तोड़ी पैर की हड्डी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक ने 10 साल के मासूम छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका पैर टूट गया और कान से सुनाई देना बंद हो गया। जब परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई और मेडिकल जांच कराई, तो आरोपी शिक्षक ने दबाव बनाकर समझौते के बदले 200 रुपये देने की पेशकश कर दी। यह घटना कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के बिरौरी गांव स्थित श्री कल्याणी देवी बाल कल्याण केंद्र विद्यालय की है। यहां के शिक्षक हर्षित पर आरोप है कि उन्होंने छात्र को मुर्गा बनाकर उसकी पीठ पर बैठ गए, जिससे उसकी हड्डी टूट गई। पीड़ित छात्र ने बताया कि एक सवाल का जवाब न दे पाने पर शिक्षक ने न सिर्फ उसे बेरहमी से मारा, बल्कि अपमानजनक जातिसूचक शब्द भी कहे। मारपीट की वजह से बच्चे का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके कान से सुनाई भी नहीं दे रहा है। छात्र की मां रंजना ने जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो मेडिकल जांच में पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक हर्षित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने मासूम छात्र के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के बाद में दोषी शिक्षक के खिलाफ एक्शन लिया। शिक्षक पर आरोप है कि उसने 10 साल के छात्र को सवाल का जवाब न दे पाने पर बेरहमी पीटा और उसे एक घंटे तक मुर्गा बनाकर रखा। पीड़ित छात्र ने बताया कि इस दौरान वह उसकी पीठ पर भी बैठा था, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई है। उसे सुनाई देना बंद हो गया है। इसके साथ ही ये भी आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे को पीटते हुए उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। पिटाई के बाद छात्र डरा हुआ है, जिसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। उसके टूटे पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया है। हरदोई के बिलग्राम कोतवाली के प्रभारी उमाकांत दीपक ने बताया कि शिक्षक ने छात्र की पिटाई की है। छात्र को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक्सरे में उसका पैर टूटा हुआ पाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी शिक्षक हर्षित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक के खिलाफ कड़े से कड़ा एक्शन लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल