न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: 16 महीने के बेटे के साथ मां ने लगाया मौत को गले, एक ही फंदे पर लटके

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र से सोमवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 9:31:26

UP: 16 महीने के बेटे के साथ मां ने लगाया मौत को गले, एक ही फंदे पर लटके

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र से सोमवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। करकटपुर गांव में एक विवाहिता ने अपने 16 महीने के बेटे के साथ फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना तब सामने आई जब परिवार के लोग खेत से घर लौटे और बहू से खाना मांगा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब वे कमरे में गए, तो उन्होंने देखा कि एक ही फंदे से डेढ़ साल का बेटा ऋषभ और 22 वर्षीय बहू सालिता लटकी हुई थीं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गांववालों ने डायल 112 पर सूचना दी, और पुलिस मौके पर पहुंची। अब पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करकटपुर गांव निवासी राहुल गोंड की शादी कुछ साल पहले सलिता (22) से हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा, ऋषभ भी था। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के कारण सलिता ने यह दुखद कदम उठाया। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है। सलिता 15 दिन पहले ही अपने मायके से वापस करकटपुर गांव अपने ससुराल आई थी। उनकी शादी राहुल से 2021 में हुई थी। सलिता के आत्महत्या करने की जानकारी तब मिली, जब परिवार के सदस्य काम से घर लौटे और देखा कि बच्चे के साथ सलिता फांसी पर झूल रही थी।

एएसपी ने दी घटना की जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर करीमुद्दीनपुर पुलिस के साथ-साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतका की शादी तीन साल पहले हुई थी। आज उसने अपने बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। तहसीलदार की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पति ने जबरदस्ती बिदाई कराकर घर लाया था

पुलिस ने मृतका के माता-पिता को भी इस घटना की जानकारी दी, और थोड़ी देर बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका सलिता की मां का आरोप था कि उसका दामाद शराब का आदी था और शराब पीने के कारण अक्सर परिवार में विवाद होते रहते थे। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले पति ने जबरदस्ती मायके से उसकी विदाई कर घर वापस लाया था। वहीं, मृतका के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है और वे इस दुखद घटना से बेहद आहत हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल