न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश के इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा, चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जहां ऊसराहार थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पांच दोस्तों को टक्कर मार दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 21 Feb 2025 11:54:23

उत्तर प्रदेश के इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा, चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जहां ऊसराहार थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पांच दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवकों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल युवक का इलाज सैफई पीजीआई में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 17 वर्षीय आशीष पुत्र दारा सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि 15 वर्षीय हिमांशु पुत्र रविंद्र, 22 वर्षीय राहुल पुत्र रामौतार और 18 वर्षीय रोहित की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। 15 वर्षीय प्रांशु पुत्र गुड्डू गंभीर रूप से घायल है और उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, पांचों युवक ऊसराहार के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटते समय गुरुवार देर रात करीब 10 बजे, जब वे एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे, तभी रुद्रपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। हालांकि, डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस अधिकारी का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पांचों युवक शादी समारोह से लौटते समय बाइक पर सवार थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और यातायात बाधित न हो, इसके लिए सड़क को साफ कराया गया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल