न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने वर्दी को किया शर्मसार, बस स्टॉप पर पत्नी के साथ की अश्लील हरकत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक पुलिसकर्मी ने वर्दी की गरिमा को तार-तार कर दिया। मामला तब सामने आया जब एक दरोगा शराब के नशे में धुत होकर सार्वजनिक स्थल पर अपनी पत्नी के साथ अनुचित हरकतें करता नजर आया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 12:39:17

उत्तर प्रदेश: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने वर्दी को किया शर्मसार, बस स्टॉप पर पत्नी के साथ की अश्लील हरकत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक पुलिसकर्मी ने वर्दी की गरिमा को तार-तार कर दिया। मामला तब सामने आया जब एक दरोगा शराब के नशे में धुत होकर सार्वजनिक स्थल पर अपनी पत्नी के साथ अनुचित हरकतें करता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। indiatv की खबर के अनुसार आरोपी दरोगा कासगंज पुलिस लाइन में तैनात था। वायरल वीडियो में उसे पुलिस ऑफिस के गेट के पास बने यात्री शेड में बैठकर पत्नी के साथ जबरन अश्लील हरकतें करते देखा गया, जबकि उसकी पत्नी विरोध करने की कोशिश कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरोपी दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

टोपी तक का नहीं रखा ख्याल

वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि नशे में चूर पुलिसकर्मी अपनी टोपी तक संभालने में असमर्थ था। यात्री शेड के पीछे उसकी टोपी पड़ी हुई थी, जिसे उसकी पत्नी उठाती है। वीडियो में दरोगा की पत्नी वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से रिकॉर्डिंग बंद करने की अपील करती नजर आती है। वहीं, पुलिसकर्मी नशे की हालत में यह स्वीकार करता है कि उसने शराब पी है और पूछता है कि अगर वह किसी से बदतमीजी नहीं कर रहा है, तो पीने में क्या दिक्कत है? जब उसे वर्दी में शराब पीने को लेकर सवाल किया जाता है, तो वह अपशब्द कहने लगता है।

शादी के कुछ ही दिन बाद हुआ विवाद

यह पहली बार नहीं है जब वर्दीधारी की ऐसी हरकतें सामने आई हैं। इससे पहले भी कई बार पुलिसकर्मियों को नशे में अनुचित व्यवहार करते देखा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा की शादी कुछ ही दिन पहले हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ सफर पर निकला था और यात्री शेड में शराब के नशे में पत्नी के साथ अनुचित हरकतें करने लगा। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आरोपी दरोगा को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप