न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानियों से पूछो ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत क्या है: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट के उद्घाटन पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब पूरे भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर आतंकवाद को खत्म करना होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 11 May 2025 4:31:49

पाकिस्तानियों से पूछो ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत क्या है: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत क्या होती है, यह पाकिस्तानियों से पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल की शक्ति और पराक्रम की झलक देखने को मिली थी। अगर किसी को अब भी इसकी क्षमता पर शक है, तो उन्हें पाकिस्तान के लोगों से पूछना चाहिए। सीएम योगी ने ज़ोर देते हुए कहा कि अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का समय आ गया है, और इसके लिए पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटिग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी आतंकवादी घटना को युद्ध के रूप में देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवाद को पूरी तरह कुचल नहीं दिया जाएगा, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। सीएम योगी ने दोहराया कि आतंकवाद को खत्म करने का समय आ गया है, और इसके लिए पूरे भारत को एक साथ खड़ा होना होगा।

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया स्पष्ट संदेश

मुख्यमंत्री योगी ने आतंकवाद की तुलना "कुत्ते की दुम" से करते हुए कहा कि यह कभी सीधी नहीं होती और प्यार की भाषा को समझती भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को उनकी ही भाषा में जवाब देना होगा, और भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए दुनिया को यह सख्त संदेश दे दिया है।

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सराहना करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सेनाओं, जवानों, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से दिल से बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के प्रति आभार जताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पाद निर्माण में एक अहम केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण के लिए 200 एकड़ ज़मीन दी गई

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2018 में जब यूपी ने पहला निवेश सम्मेलन आयोजित किया था, तब ही केंद्र सरकार ने दो डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की थी। एक कॉरिडोर की घोषणा लखनऊ में की गई थी। राज्य में छह नोड – लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी और चित्रकूट – निर्धारित किए गए। उन्होंने कहा कि 2019 में दोबारा सरकार बनने के बाद रक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह ने लखनऊ में डिफेंस एक्सपो आयोजित कराया और घोषणा की थी कि यहां ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण की दिशा में कार्य आगे बढ़ेगा।

सीएम योगी ने बताया कि राज्य सरकार ने ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण के लिए 200 एकड़ ज़मीन निशुल्क उपलब्ध कराई है और अब उत्पादन कार्य शुरू हो चुका है।

लखनऊ स्थित ब्रह्मोस इकाई बनी तकनीकी उपलब्धि का प्रतीक

शनिवार को योगी सरकार ने कहा था कि यह सुविधा दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक का निर्माण करेगी, जिसकी रेंज 290 से 400 किलोमीटर तक है और अधिकतम गति मैक 2.8 होगी। सरकार के अनुसार लखनऊ स्थित यह निर्माण इकाई 80 हेक्टेयर में फैली है और इसे लगभग साढ़े तीन वर्षों में तैयार किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप