न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: सहारनपुर में बड़ी वारदात, BJP नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, 2 बेटों की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां बीजेपी नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 3:58:17

UP: सहारनपुर में बड़ी वारदात, BJP नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, 2 बेटों की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां बीजेपी के एक नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। इस घटना में दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। चारों को सिर में गोली लगी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों शिवांश (4), देवांश (7) को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, पुलिस की निगरानी में बीजेपी नेता की पत्नी नेहा (32) और बेटी श्रद्धा (8) का इलाज जारी है, और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

आरोपी बीजेपी नेता की पहचान सहारनपुर जिला कार्यकारिणी के सदस्य योगेश रोहिला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से काफी समय से बीमार थे। हालांकि, पुलिस ने इस वारदात की ठोस वजह अब तक नहीं बताई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सहारनपुर के गंगोह इलाके के सांगाथेड़ा गांव में हुई, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

बीजेपी नेता ने खुद दी जानकारी

सहारनपुर में घटी इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद एसपी ग्रामीण फोर्स, फोरेंसिक टीम और थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद खुद योगेश रोहिल्ला ने पास-पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी है। यह सुनकर पड़ोसी हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीजेपी नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

वारदात के कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस के अनुसार, अभी तक इस बड़े अपराध के पीछे कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। बीजेपी नेता के दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उनका इलाज शुरू किया। पुलिस इस समय घटना के कारणों की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप