Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीन की जरूरत को बताता है यह आंकड़ा, UP में कोरोना के गंभीर मरीजों में 98% बिना टीका वाले

लखनऊ के पीजीआई में 30, केजीएमयू में 50 और लोहिया संस्थान में 10 मरीज भर्ती हैं। इनमें से ज्यादातर अति गंभीर हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jun 2021 12:08:42

वैक्सीन की जरूरत को बताता है यह आंकड़ा, UP में कोरोना के गंभीर मरीजों में 98% बिना टीका वाले

उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मरीज अब कम मिल रहे है। गुरुवार की बात करे तो प्रदेश में 275 लोग संक्रमित पाए गए। 685 लोग ठीक हुए और 67 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.03 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.75 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,030 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 6,019 मरीजों का इलाज चल रहा है। 6,019 मरीजों में से करीब 500 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। लखनऊ के पीजीआई में 30, केजीएमयू में 50 और लोहिया संस्थान में 10 मरीज भर्ती हैं। इनमें से ज्यादातर अति गंभीर हैं। पर खास बात यह है कि इनमें से 98% मरीज वे है जिनको कोरोना टीका नहीं लगा है। जो लोग टीका लगवाने के बाद कोविड की चपेट में आए और अस्पताल में भर्ती कराए गए, वे जल्दी ठीक हो गए।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ डीएस नेगी बताते हैं कि अस्पताल में भर्ती मरीजों में 2% टीका वाले हैं, लेकिन उनमें दूसरी कई गंभीर बीमारियां हैं। केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ डी हिमांशु ने बताया कि इन दिनों भर्ती मरीजों में ज्यादातर बिना टीके वाले हैं। पहले भी जो मरीज भर्ती हुए थे अथवा जिनकी मौत हुई थी, उनमें भी 95% बिना टीके वाले थे। इससे यह साफ हो गया है कि जिन्होंने कोरोना का टीका लगवाया है उन पर संक्रमण का असर कम हुआ है। और वे जल्दी ठीक भी हुए है।

वहीं, एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ आरके धीमान कहते हैं कि टीका लगवाने वाले भी वायरस की चपेट में आ सकते हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे ज्यादातर लोग घर पर ही ठीक हो जाते है। कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए हर व्यक्ति को जल्द टीका लगवाना चाहिए।

आपको बता दे, 17 जून तक देशभर में 26 करोड़ 89 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 32 लाख 59 हजार टीके लगाए गए। धीमी पड़ी दूसरी लहर

देश में कोरोना की दूसरी लहर में रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। लगातार 11वें दिन संक्रमण के नए मामले एक लाख से कम और लगातार चौथे दिन 70 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 62,480 नए कोरोना केस आए और 1587 मरीजों की जान चली गई है। महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या भी 61 दिनों में सबसे कम रही। इससे पहले 17 अप्रैल को 1,498 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। बीते दिन 88,977 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 28,084 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले बुधवार को 67,208 केस दर्ज किए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका