न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : पिता के एक्सीडेंट की झूठी सूचना पर बाइक से गांव जा रहा था बेटा, सड़क हादसे में हो गई मौत

जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक युवक की सड़क हादसे में तब मौत हो गई जब वह अपने पिता के एक्सीडेंट की झूठी सूचना पर बाइक से गांव जा रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 12:39:19

कोटा : पिता के एक्सीडेंट की झूठी सूचना पर बाइक से गांव जा रहा था बेटा, सड़क हादसे में हो गई मौत

जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक युवक की सड़क हादसे में तब मौत हो गई जब वह अपने पिता के एक्सीडेंट की झूठी सूचना पर बाइक से गांव जा रहा था। बारां के चांदपुर निवासी गणेश (26) सोमवार को अपने पिता कजोड़ के एक्सीडेंट का समाचार सुनकर रात को बाइक से गांव के लिए निकला था। आजादपुरा और रूपाहैड़ा के बीच सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को 108 के जरिए एमबीएस अस्पताल लाया गया। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। गणेश कोटा में रहकर मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि उसके बड़े भाई सूर्या की 5 साल पहले हत्या हुई थी।

मृतक के पिता कजोड़ ने बताया गांव के ही किसी व्यक्ति ने फोन कर गणेश को मेरे एक्सीडेंट की झूठी खबर दे दी। मेरा फोन बंद नम्बर हो हो रहा था। गणेश ने सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो पाई। वो सोमवार को कोटा से गांव के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक के टक्कर मार दी। गणेश का मोबाइल फोन भी नही मिला। गणेश चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। सबसे बड़े बेटे सूर्या की 5 साल पहले हत्या हुई थी।

इधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 5 साल पहले हुई सूर्या की हत्या का आरोपी गांव आया था। गणेश के पिता का आरोपी से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद पुलिस ने शांति भंग में कजोड़ को पकड़ा था। इस कारण कजोड़ का मोबाइल बंद आ रहा था। इधर किसी ने गणेश को पिता कजोड़ के एक्सीडेंट की झूठी खबर दे दी। गणेश ने अपनी मां से बात की तो मां ने पिता का झगड़ा होने की बात बताई। अनहोनी का अंदेशा देखते हुए गणेश बाइक लेकर गांव के लिए रवाना हुआ था। हालांकि पुलिस की ओर से ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल