प्रिय विद्यार्थियों एवं प्रदेशवासियों,
उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। जबकि परीक्षा के लिए 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 223 केंद्र संवेदनशील और 22 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया था। सरकार उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा की तैयारी में तो जुटी थी लेकिन छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए वैक्सीनेशन के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। प्रदेश में केवल 30 हजार शिक्षकों को ही वैक्सीन लगी है। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने के लिए मानक तय करने शुरू कर दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, नौवीं में मिले अंकों के आधार पर छात्रों को 10वीं में नंबर दिए जाएंगे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने स्कूलों से छात्रों की नवीं व दसवीं में आंतरिक मूल्यांकन के अंकों का विवरण मांगा है।
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @TIRATHSRAWAT जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना के दृष्टिगत परीक्षार्थियों













