न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

100 मिनट चली मोदी-उद्धव मीटिंग, सवाल उठे तो महाराष्ट्र के CM बोले - मैं कोई नवाज शरीफ से थोड़े ही मिलने गया था

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने मराठा आरक्षण, तूफान से हुए नुकसान समेत महाराष्‍ट्र के अन्‍य अहम मुद्दों पर चर्चा की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 3:16:31

100 मिनट चली मोदी-उद्धव मीटिंग, सवाल उठे तो महाराष्ट्र के CM बोले - मैं कोई नवाज शरीफ से थोड़े ही मिलने गया था

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने मराठा आरक्षण, तूफान से हुए नुकसान समेत महाराष्‍ट्र के अन्‍य अहम मुद्दों पर चर्चा की। उनके साथ उप मुख्‍यमंत्री अजित पवार और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण भी थे। ये बातचीत काफी लंबी चली, करीब एक घंटा चालीस मिनट तक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने साफतौर पर कहा कि यह मुलाकात निजी थी, यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी के साथ उनके अच्‍छे संबंध हैं।
उद्धव ने कहा, भले ही राजनीतिक रूप से साथ नहीं हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारा रिश्ता खत्म हो गया है। मैं कोई नवाज शरीफ से थोड़े ही मिलने गया था। यदि मैं उनसे व्यक्तिगत मुलाकात करता हूं तो इसमें क्या गलत है?'

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मांग की थी कि मराठा समुदाय को राज्‍य में सामाजिक और शैक्षिक तौर पर पिछड़ा वर्ग घोषित किया जाए ताकि उनके शैक्षिक और पब्लिक रोजगार में क्रमश: 12 फीसदी और 13 फीसदी आरक्षण पाने के हकदार बनने की राह प्रशस्‍त हो।

मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी से उनकी फसल बीमा को लेकर और टाउते तूफान से हुए नुकसान पर भी बात हुई है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेट्रो कार शेड को लेकर भी चर्चा हुई है।

उद्धव जब मोदी से मिलने पहुंचे तो 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित PM आवास पर डिप्टी CM अजित पवार और मंत्री अशोक चव्हाण भी मौजूद थे। लेकिन, मोदी से मुलाकात के दौरान केवल उद्धव ही मौजूद थे। उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। दोनों की पहली मुलाकात 6 दिसंबर 2019 को हुई थी। मोदी पुणे में होने वाले DGP और IGP कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए पुणे पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?