न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर: मेवाड़ के पूर्व राज परिवार सदस्य अरविन्द सिंह मेवाड़ का निधन

मेवाड़ पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का 80 की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उदयपुर के सिटी पैलेस में अंतिम सांस ली। अरविंद सिंह मेवाड़ लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 12:44:23

उदयपुर: मेवाड़ के पूर्व राज परिवार सदस्य अरविन्द सिंह मेवाड़ का निधन

उदयपुर। मेवाड़ पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का 80 की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उदयपुर के सिटी पैलेस में अंतिम सांस ली। अरविंद सिंह मेवाड़ लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उदयपुर स्थित उनके आवास पर उनका इलाज किया जा रहा था। उनके निधन की खबर से पूरे मेवाड़ अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। वे महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवम्बर 2024 को हुआ था। महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से उदयपुर में शोक की लहर है।

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन की खबर से मेवाड़ क्षेत्र समेत देशभर में शोक की लहर फैल गई। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज से की थी और बाद में उदयपुर में महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद, उन्होंने यूके के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट में डिग्री प्राप्त की थी। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के पिता थे अरविंद सिंह मेवाड़।

सिटी पैलेस को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने जानकारी दी कि सोमवार को अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में देश-विदेश के बड़े लोगों के पहुंचने की संभावना है।

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम हैंडल से 'एकलिंग दीवान' के अंतिम दर्शन और यात्रा की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "अत्यन्त दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता अरविंद सिंह मेवाड़ का रामशरण चैत्र कृष्ण द्वितीया, 16 मार्च 2025 को निधन हो गया है। अंतिम दर्शन 17 मार्च (सोमवार) को सुबह सात बजे से कर सकेंगे। अंतिम यात्रा सोमवार को ही सुबह 11 बजे शंभू निवास से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होकर महासतियां के लिए प्रस्थान करेगी।"

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर कई नेताओं ने दुख जताया है। राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज के रूप में उन्होंने मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। उनका योगदान और प्रेरणादायक व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति!"

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन न सिर्फ मेवाड़ बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करें।"

ज्ञातव्य है कि राजेंद्र राठौड़ के अलावा कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी