न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : कोरोना से मिली राहत तो ब्लैक फंगस बना आफत, फुल हो गए दो वार्ड, 11 की मौत

बीकानेर में ब्लैक फंगस रोद्र रूप दिखा रहा हैं जहां आए दिन इससे जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। आलम यह हैं कि अस्पताल में अब तक 71 रोगियों को भर्ती करना पड़ा है, जिससे दो वार्ड अब तक फुल हो गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 11:28:22

बीकानेर : कोरोना से मिली राहत तो ब्लैक फंगस बना आफत, फुल हो गए दो वार्ड, 11 की मौत

कोरोना का कहर अब थमता जा रहा हैं तो ब्लैक फंगस नई आफत बनता नजर आ रहा हैं।बीकानेर में ब्लैक फंगस रोद्र रूप दिखा रहा हैं जहां आए दिन इससे जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। आलम यह हैं कि अस्पताल में अब तक 71 रोगियों को भर्ती करना पड़ा है, जिससे दो वार्ड अब तक फुल हो गए हैं। जल्द ही तीसरे वार्ड की जरूरत महसूस की जाने लगी है। सोमवार को भी एक और रोगी में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो गई है। सुखद यह रहा कि पिछले चौबीस घंटे में इस बीमारी से किसी की जान नहीं गई। हर रोज औसतन एक मरीज की मौत होती है लेकिन सोमवार को किसी की जान नहीं गई। अब तक अस्पताल में 11 रोगियों की जान जा चुकी है। ब्लैक फंगस से आमतौर पर पचास प्रतिशत मौत होती है लेकिन बीकानेर में अब तक 16 प्रतिशत रोगियों की मौत हुई है।

पीबीएम अस्पताल के सीनियर डॉक्टर गौरव गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पांच नए ऑपरेशन किए गए हैं। इन सभी की स्थिति नियंत्रण में है और आने वाले दिनों में रोगियों की संख्या बढ़ सकती है। अस्पताल के पी और जेड वार्ड में भर्ती मरीजों में चार मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। ब्लैक फंंगस इनके दिमाग तक पहुंच गया है। ऐसे में स्थिति नियंत्रण से बाहर है। जिन रोगियों के ब्लैक फंगस नाक, कान, गला या फिर आंख तक पहुंचा है, उन्हें तो बचाया जा सकता है लेकिन दिमाग तक जाने के बाद स्थिति गंभीर हो जाती है।

बीकानेर में रोजाना घट रहे कोरोना केस, संक्रमण दर 5% रही

कोरोना के घटते आंकड़े आमजन की चिंता को कम करते नजर आ रहे हैं। बीते दिन सोमवार को 35 नए केस सामने आए जिसमें संक्रमण दर 5% रही। रविवार को अवकाश होने के कारण 744 सैंपल ही लिए गए थे। इसी के साथ ही चार की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में 166 मरीज रिकवर भी हुए हैं। इनमें पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के अलावा वे भी शामिल हैं, जो घर पर ही इलाज ले रहे हैं। कुल एक्टिव केस अब 445 ही रह गए हैं। पीबीएम कोविड हॉस्पिटल में भर्ती चार और मरीजों की मौत हो गई। ये सभी आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल