न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : दो सगे भाइयों ने सरिया मारकर की चचेरे भाई की हत्या, सूने खेत में ले जाकर पटका शव

बीकानेर के महाजन गांव में सनसनीखेज वारदात हुई जिसमें दो सगे भाइयों ने सरिया मारकर चचेरे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को घसीटते हुए सूने खेत में ले जाकर पटक दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 3:57:17

बीकानेर : दो सगे भाइयों ने सरिया मारकर की चचेरे भाई की हत्या, सूने खेत में ले जाकर पटका शव

बीकानेर के महाजन गांव में सनसनीखेज वारदात हुई जिसमें दो सगे भाइयों ने सरिया मारकर चचेरे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को घसीटते हुए सूने खेत में ले जाकर पटक दिया। मृतक की पहचान लूणकरणसर के रोझा गांव निवासी देवीलाल जाट के रूप में हुई। लूणकरणसर सीओ गिरधारीलाल ढाका ने कहा कि देवीलाल की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने पर ही हत्या की वजह सामने आएगी। एसएचओ रमेश कुमार न्याेल ने बताया कि पांच दिन पूर्व दोनों पक्षों में बोलचाल हुई थी। इसके अलावा देवीलाल के ससुराल में भी झगड़े की जानकारी मिली है। देवीलाल की हत्या क्यों की गई, यह अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगा। उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

देवीलाल अपने चचेरे भाई मोहनराम व पूर्णाराम के साथ हनुमानगढ़ के पल्लू में दनियासर स्थित ससुराल गया था। वहां से मायले की ढाणी में नाना ससुर के पास गए और बुधवार की शाम को चार बजे ट्रैक्टर में सवार होकर वापस गांव के लिए रवाना हो गए। रास्ते में महाजन के मनोहरिया गांव में मोहनराम और पूर्णाराम ने ट्रैक्टर रुकवाया और उसके पीछे लगा सरिया निकालकर देवीलाल पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई शव को करीब 50 फीट तक घसीटकर सड़क से दूर सूने खेत में ले गए और वहां पटककर फरार हो गए। ट्रैक्टर रोझा गांव के पास ढाणी में छाेड़ गए। देर रात को सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। देवीलाल के भाई मघाराम की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल