न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : ट्रैक्टर से हुई भिडंत में बाइक सवार दो दोस्तों को मिली दर्दनाक मौत

गांव फूलरवन के नजदीक गुरुवार रात को भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें ट्रैक्टर से हुई भिडंत में बाइक सवार दो दोस्तों को दर्दनाक मौत मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 10:03:23

पंजाब : ट्रैक्टर से हुई भिडंत में बाइक सवार दो दोस्तों को मिली दर्दनाक मौत

फिरोजपुर के गांव फूलरवन के नजदीक गुरुवार रात को भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें ट्रैक्टर से हुई भिडंत में बाइक सवार दो दोस्तों को दर्दनाक मौत मिली। आरोपी चालक घटना के बाद वहां से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार के बयान पर थाना ममदोट पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है। हादसे की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर अजमेर सिंह के मुताबिक धर्म सिंह के बयान पर आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी चालक का सुराग लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं।

धर्म सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव भूरे खुर्द ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दो बाइक पर सवार होकर वह और उसका भाई चरण सिंह (25) और इसी गांव का रहने वाला जसवीर सिंह पुत्र महिंदर सिंह फिरोजपुर किसी कामकाज के सिलसिले में गए थे। फिरोजपुर से कामकाज निपटाकर बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। उसका भाई और जसवीर एक बाइक पर सवार थे। जैसे ही नहर पार कर गांव फूलरवन के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी।

चरण और जसवीर दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर जख्मी हो गए। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वहां से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जख्मी हालत में दोनों को स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी नाजुक हालत देख फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ममदोट पुलिस पहुंच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप