न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : REET में फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने के मामले में पकड़ी गई दो युवतियां, 10 लाख रुपए में हुआ सौदा

जयपुर के पश्चिम जिले में सिंधीकैंप थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें REET में फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने के मामले में दो युवतियों को पकड़ा गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 11:22:25

जयपुर : REET में फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने के मामले में पकड़ी गई दो युवतियां, 10 लाख रुपए में हुआ सौदा

26 सितंबर को होने वाले REET परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे जिसके लिए प्रशासन मुस्तैदी से व्यवस्था करने में लगा हुआ हैं। इस बीच नक़ल गिरोह और फर्जीवाड़े के मामलों को रोकने की भी बड़ी चुनौती हैं। इस चुनौती में जयपुर के पश्चिम जिले में सिंधीकैंप थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें REET में फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने के मामले में दो युवतियों को पकड़ा गया हैं। ये दोनों जयपुर में बनीपार्क में कांतिचंद रोड पर किसान बालिका शिक्षण संस्थान (किसान गर्ल्स हॉस्टल) में ठहरी हुई थीं। दोनों युवतियां भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।

डीसीपी (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार प्रमिला विश्नोई (22) गांव सरनाउ, सांचौर, जिला जालौर की रहने वाली है। दूसरी कुमारी अनन्या चौधरी उर्फ झुम्मी (19) निवासी गांव लुणियासर तहसील सांचौर जिला जालौर की है। डीसीपी ऋचा तोमर के मुताबिक, 24 सितंबर को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार 26 सितंबर को होने वाले REET में एक अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरी युवती फर्जी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा देने वाली थी। तब सिंधीकैंप थाना प्रभारी गुंजन सोनी के नेतृत्व में टीम ने कांतिचंद रोड स्थित किसान गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार देर रात छापा मारा। वहां से प्रमिला विश्नोई और कुमारी अनन्या चौधरी उर्फ झुम्मी को पकड़ा। उनका एडमिट कार्ड जारी हो चुका था।

खुलासा हुआ है कि प्रमिला की जगह परीक्षा देने के लिए अनन्या उर्फ झुम्मी परीक्षा में बैठने वाली थी। पूछताछ में सामने आया कि प्रमिला विश्नोई ने परीक्षा का फॉर्म भरते समय अनन्या चौधरी उर्फ झुम्मी का फोटो चिपकाया था। इस वजह से जारी हुए एडमिशन लेटर में भी असली अभ्यर्थी प्रमिला की फोटो की जगह अनन्या उर्फ झुम्मी की फोटो ही लगी हुई आई। इसके लिए 10 लाख रुपए देना तय हुआ था। आरोपी युवतियों ने फर्जी अभ्यर्थी की फोटो लगाकर आधार कार्ड भी तैयार करवाया था। पुलिस का मानना है कि इन दोनों के पीछे कोई और गैंग शामिल है। उनका पता लगाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट