न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेस्ला की तकनीक पर उठने लगे सवाल, चालक रहित कार से हुए हादसे में गई दो की जान

टेस्ला चालक रहित कार लाने वाली तकनीक पर काम कर रही हैं लेकिन टेस्ला की इस तकनीक पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं क्योंकि ह्यूस्टन में टेस्ला की चालक रहित कार से एक हादसा हो गया जिससे दो लोगों की जान चल गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Apr 2021 6:49:11

टेस्ला की तकनीक पर उठने लगे सवाल, चालक रहित कार से हुए हादसे में गई दो की जान

टेस्ला कंपनी को कार में अपनी तकनिकी के लिए जाना जाता हैं जो लगातार नए प्रयोग के लिए जानी जाती हैं। टेस्ला चालक रहित कार लाने वाली तकनीक पर काम कर रही हैं लेकिन टेस्ला की इस तकनीक पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं क्योंकि ह्यूस्टन में टेस्ला की चालक रहित कार से एक हादसा हो गया जिससे दो लोगों की जान चल गई। घटना में कार पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे के बाद आग लगने से दो लोगों की मौत झुलसने से हो गई। जांच अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वक्त चालक सीट खाली थी और उसके बगल वाली सीट पर एक शख्स सवार था जबकि पीछे वाली सीट पर भी एक शख्स बैठा था। हादसे के बाद दोनों लोग वाहन से बाहर नहीं निकल पाए। आग बुझाने में करीब चार घंटे लग गए।

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में एक की उम्र 69 वर्ष की और दूसरे की 59 साल की थी। टेस्ला की 2019 मॉडल गाड़ी उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुई, जब वह तेज रफ्तार में थी और एक मोड़ पर अपना संतुलन खो बैठी, कार सीधे पेड़ से टकरा गई, इसके बाद कार में आग लग गई। आग पर काबू पाने के बाद दोनों शव बरामद किए गए। आग की लपटों में घिरने से पहले यह गाड़ी एक मोड़ पर खुद को नेविगेट करने में नाकाम रही। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

लॉन्चिंग से पहले उठे सवाल

टेस्ला कंपनी अपने ग्राहकों के लिए पूर्णत: सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर के साथ कार लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। ऐसे में इस हादसे के बाद एक बार फिर टेस्ला की सेमी-ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं। मार्च में ही अमेरिका ऑटो सेफ्टी एजेंसी ने टेस्ला की गाड़ियों से दुर्घटना के 27 मामलों की जांच शुरू की है।

एलन मस्क ने साधी चुप्पी

इस हादसे के बाद टेस्ला की तरफ से एक भी बयान सामने नहीं आया है। टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भी इस हादसे पर ना तो कोई ट्वीट किया और ना ही अपनी संवेदना जताई है। बता दें कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इस साल जनवरी में कहा था कि बेहद आत्मविश्वास है कि इस साल के अंत तक नई कार फुल ड्राइव करने में सक्षम होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती