न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: 6 किलो सोने का तकिया बनाकर यात्रा कर रहे थे दो भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना में राजस्व विभाग ने सोने की तस्करी करने वाले दो भाइयों को पकड़ा है। दोनों भाइयों के पास से डीआरआई की टीम ने 6 किलों सोना बरामद किया है जिनकी कीमत 2.5 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 11:58:28

बिहार: 6 किलो सोने का तकिया बनाकर यात्रा कर रहे थे दो भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोग सोने की तस्करी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं लेकिन इन दो भाइयों ने सोने की तस्करी का ऐसा नायाब तरीका निकाला जिसे देखकर राजस्व विभाग के अधिकारीयों के भी होश उड़ गए। पटना में राजस्व विभाग ने सोने की तस्करी करने वाले दो भाइयों को पकड़ा है। दोनों भाइयों के पास से डीआरआई की टीम ने 6 किलों सोना बरामद किया है जिनकी कीमत 2.5 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

दरअसल रामेश्वर बिंद और रामधनी बिंद नाम के दो भाई अलग-अलग ट्रेनों में सफर किया करते थे। उनके पास सिरहाने रखने के लिए कपड़े का तकिया नहीं बल्कि करोड़ों रुपये के सोने के बिस्किट का तकिया होता था।

दोनों भाई साधारण यात्री बनकर ट्रेन में सवार होते थे और सोने की तस्करी करते थे। खुफिया जानकारी मिलने के बाद जब बिहार के गया जंक्शन पर दो भाइयों की तलाश में राजस्व खुफिया विभाग के अधिकारी पहुंचे तो सोने की तकिया देखकर उनके होश उड़ गए। फिलहाल दोनों भाई पटना की डीआरआई टीम के कब्जे में हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। दोनों भाइयों के पास से मिले सोने की कीमत जानकर विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं।

क्या है पूरा मामला

गया के आरपीएफ थानाध्यक्ष अजय प्रकाश ने मीडिया को बताया कि राजधानी पटना से डीआरआई की पांच सदस्यीय टीम गया रेलवे स्टेशन पहुंची थी। टीम को खबर मिली थी कि गया रूट से भारी मात्रा में गोल्ड की तस्करी की जा रही है। राजस्व विभाग की टीम ने हाबड़ा इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस में छापेमारी की और ट्रेन की बोगी संख्या एस-7 में छापेमारी कर बर्थ नंबर 38 पर आराम से लेटकर सफर कर रहे यात्री रामेश्वर बिंद से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान सबकुछ नॉर्मल रहा।

डीआरआई की टीम लगातार विंदेश्वर के सामान पर नजर रख रही थी। अचानक टीम के सदस्यों ने रामेश्वर बिंद को अपना सामान दिखाने को कहा जिसके बाद सामान की तलाशी में रामेश्वर बिंद के पास से तीन किलोग्राम सोना बिस्कुट की शक्ल में बरामद हुआ। बिंद के भाई से डीआरआई की टीम ने गया रेलवे स्टेशन पर ही हाबड़ा कालका एक्सप्रेस में पूछताछ की जिसके बाद तलाशी लेने पर उसके पास से भी तीन किलो सोना जब्त किया गया जिसे उसने तकिये की शक्ल दे दी थी।

यह 6 किलो सोना तस्करी कर कोलकाता ले जाया जा रहा था। डीआरआई की टीम के मुताबिक दोनों आरोपी यूपी के मिर्जापुर के रहने वाले हैं। टीम दोनों तस्करों को पटना लेकर पहुंची जहां उनसे पूछताछ चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप