न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : 37 दिन पहले हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, परिचित ने ही किया भरोसे का कत्ल

पुलिस ने 37 दिन पहले हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया हैं जिसमें परिचितों ने ही भरोसे का कत्ल करते हुए इस वारदात को अंजाम दिया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Jun 2021 11:02:16

कोटा : 37 दिन पहले हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, परिचित ने ही किया भरोसे का कत्ल

शहर में आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं जिसमें पुलिस के हाथ एक कामयाबी लगी हैं। पुलिस ने 37 दिन पहले हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया हैं जिसमें परिचितों ने ही भरोसे का कत्ल करते हुए इस वारदात को अंजाम दिया था। शहर की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 4 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरी के आरोप में राकेश मीणा (20) व मनीष मीणा (24) निवासी काली बस्ती थाना कुन्हाड़ी को गिरफ्तार किया है। संबंधों का फायदा उठाकर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी राकेश मूलरूप से नगर फोर्ट जिला टोंक, व रोहित खड़ीपारा थाना गेण्डोली जिला बूंदी के निवासी है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

कुन्हाड़ी थाना सीआई गंगासहाय शर्मा ने बताया कि बापू बस्ती निवासी लक्ष्मी सुवालका ने 28 मई को शिकायत दी। जिसमें बताया था कि 6 मई को वो किसी काम से घर से बाहर गई थी। वापस आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से सोने चांदी के जेवर गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर काली बस्ती निवासी दो युवकों को पकड़ा। और पूछताछ के लिए थाने लाया गया। दोनों आरोपी दुकानों पर काम करते है। 6 मई को दोनों ने अपने परिचित महिला के घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में दोनों ने मकान का ताला तोड़कर नकबजनी की वारदात करना कबूला। दोनों आरोपियों की पीड़िता से जान पहचान थी। और घर में आना जाना था। आरोपियों को सामान रखने की जगह का पता था। लॉकडाउन होने के कारण चोरी का माल बेच नहीं पाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल