न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Twitter कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, एलन मस्क ने छंटनी की खबरों को बताया गलत

मस्क ने न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें यह दावा किया गया था कि 1 नवंबर से पहले ट्विटर में यह छंटनी की जा सकती है, क्योंकि इस दिन के बाद से अगर कर्मचारियों को निकाला जाता है तो, उन्हें मुआवजे के रूप में स्टॉक ग्रांट्स देना पड़ सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Oct 2022 9:20:26

Twitter कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, एलन मस्क ने छंटनी की खबरों को बताया गलत

ट्विटर के नये बॉस एलन मस्क ने कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी की खबरों से साफ इनकार कर दिया है। मस्क ने न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें यह दावा किया गया था कि 1 नवंबर से पहले ट्विटर में यह छंटनी की जा सकती है, क्योंकि इस दिन के बाद से अगर कर्मचारियों को निकाला जाता है तो, उन्हें मुआवजे के रूप में स्टॉक ग्रांट्स देना पड़ सकता है।

लेकिन जब छंटनी को लेकर एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके एलन मस्क की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा, 'यह गलत है।'

दरअसल, द न्यू यॉर्क टाइम्स ने शनिवार को बताया था कि मस्क ने कंपनी में नौकरियों में कटौती का आदेश दिया है। अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एलन मस्क ने कुछ मैनेजर्स को छंटनी के लिए कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करने के लिए कहा है। मस्क कंपनी में कर्मचारियों की संख्या सिर्फ 75% ही रखना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मस्क ने शीर्ष अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है और अन्य कर्मचारियों की निकालने की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में ट्विटर को खरीदा है। अधिग्रहण के तुरंत बाद ही उन्होंने बड़े फैसले लेना शुरू कर दिया है। मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सहगल और कानूनी मामलों व नीति प्रमुख विजया गड्डे को निकाल दिया है। आपको बता दे, ट्विटर में 7,500 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल

जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज

दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल

राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर