न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा में मां-बेटी की दर्दनाक हत्या, बदबू से खुला राज, पति फरार

आगरा के खतेना क्षेत्र में मां-बेटी की हत्या से हड़कंप मच गया। बंद मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, अंदर कंबल में लिपटे शव मिले। पति मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 4:23:10

आगरा में मां-बेटी की दर्दनाक हत्या, बदबू से खुला राज, पति फरार

आगरा: थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के खतेना इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक बंद मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला, तो घर के भीतर मां और बेटी के शव कंबल में लिपटे हुए मिले। हैरान करने वाली बात यह रही कि घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था और महिला का पति मौके से गायब था। यह मकान राशिद नामक व्यक्ति का है, जो अपनी पत्नी और बेटी के साथ यहां रह रहा था। बीते कुछ दिनों से मकान से लगातार तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे पड़ोसी परेशान हो उठे। जब दुर्गंध असहनीय हो गई और घर में कोई हलचल नजर नहीं आई, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी के साथ घर का ताला तोड़ा। अंदर का मंजर देखकर सभी दंग रह गए — कमरे के भीतर कंबल में लिपटे मां और बेटी के शव पड़े थे। घर में किसी तरह की गतिविधि नहीं थी और राशिद फरार पाया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि राशिद ने ही अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की है और वारदात के बाद घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। शवों की स्थिति को देखकर यह अंदेशा है कि यह हत्या करीब चार दिन पहले की गई है।

डबल मर्डर की जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घर के अंदर से बरामद दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव करीब चार दिन पुराने हैं। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की जांच शुरू की। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि इन सबूतों के आधार पर आगे की विवेचना की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह और समय का पता चल सकेगा।

डीसीपी का बयान – "जल्द होगा खुलासा, दोषी को नहीं बख्शा जाएगा"

इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान का दरवाजा बंद है और अंदर से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना पर एसीपी और पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलने पर घर के अंदर दो शव पड़े मिले, जिन्हें तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डीसीपी ने आगे कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मौत की असली वजह क्या थी। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल