Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रोन हमले के बाद सेना का बड़ा ऑपरेशन, लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर ढ़ेर

श्रीनगर के पारिंपोरा में सोमवार शाम से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इनमें पाकिस्तानी आतंकी नदीम अबरार और एक उसका स्थानीय साथी शामिल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 11:50:21

ड्रोन हमले के बाद सेना का बड़ा ऑपरेशन, लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर ढ़ेर

श्रीनगर के पारिंपोरा में सोमवार शाम से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इनमें पाकिस्तानी आतंकी नदीम अबरार और एक उसका स्थानीय साथी शामिल है। अबरार लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर भी था। उसे कल ही गिरफ्तार किया था। देर रात तक सिर्फ एक आतंकी के मारे जाने की खबर थी।

सोमवार शाम 6 बजे सुरक्षाबलों ने इस पूरे इलाके को घेर लिया था। सबसे पहले यहां से स्थानीय लोगों को बाहर निकाला गया। अबरार की निशानदेही पर हथियारों की तलाशी की जा रही थी तभी एक घर में छिपे उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें CRPF के 3 जवान और अबरार जख्मी हो गए। जवाबी कार्रवाई में अबरार का साथी मारा गया। बाद में अबरार ने भी दम तोड़ दिया।
24 घंटे में श्रीनगर के सबसे ज्यादा सुरक्षित इलाकों में तीनबड़ी घटनाएं हुई

पहली घटना: जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से धमाके

जम्‍मू (Jammu) में भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के एयरबेस पर शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को आतंकियों ने विस्‍फोटक (Terrorist Attack) गिराकर हमला किया। आतंकियों ने विस्‍फोट अनमैंड एरियल व्‍हीकल (यूएवी) यानी ड्रोन (Jammu Drone Attack) की मदद से गिराया था। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया है। पहला विस्फोट शनिवार देर रात एक बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ, जबकि दूसरा उसके छह मिनट बाद हुआ। इस हमले में एयरफोर्स स्टेशन की छत को नुकसान हुआ था और 2 जवान घायल भी हुए थे। दोनों धमाके शनिवार रात डेढ़ से दो बजे के बीच हुए। ब्लास्ट इंडियन एयरक्राफ्ट्स के करीब ही हुआ था। यह जगह इंटरनेशनल बॉर्डर से 14 किलोमीटर की दूरी पर है। दूसरी घटना: कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर दो ड्रोन दिखे

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक के 2 दिन बाद अब जम्मू के ही कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर 2 ड्रोन दिखाई दिए हैं। सेना ने उन्हें गिराने के लिए फायरिंग की, पर वो अंधेरे में गायब हो गए। मिलिट्री ने पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। DD न्यूज के मुताबिक, रविवार रात 11:30 बजे और सुबह 1:30 बजे अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) मिलिट्री बेस पर नजर आए। इसके बाद सेना अलर्ट पर है।

तीसरी घटना: अवंतीपोरा में SPO, उनकी पत्नी और बच्ची की हत्या

अवंतीपोरा के हरिपरिगाम गांव में रहने वाले SPO फैयाज अहमद के घर में रविवार रात करीब 11 बजे कुछ हथियारबंद लोग जबरदस्ती घुस आए। उन्होंने परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में अहमद के अलावा उनकी पत्नी राजा बानो और बेटी राफिया गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद अहमद और उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। 25 साल की राफिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी भी मौत हो गई।

मंगलवार की रात को भी दिखे ड्रोन

आपको बता दे, जम्मू में रविवार को ड्रोन हमले के बाद सोमवार से लेकर मंगलवार की रात तक तीन संदिग्ध ड्रोन देखे जा चुके है। जम्मू में सुंजवान मिलिट्री स्टेशन के पास देर रात संदिग्ध ड्रोन नजर आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कुंजवानी और कालूचक इलाके में भी ड्रोन दिखा है, हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि तीनों जगह एक ही ड्रोन दिखा या ये अलग-अलग थे। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका