न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : युवती का घर से अपहरण कर जबरदस्ती शादी करवाने का मामला, तलाश जारी

मौलासर थाने के एक गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां युवती का घर से अपहरण कर उसकी जबरदस्ती शादी करवा दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Jul 2021 12:25:26

नागौर : युवती का घर से अपहरण कर जबरदस्ती शादी करवाने का मामला, तलाश जारी

जिले के मौलासर थाने के एक गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां युवती का घर से अपहरण कर उसकी जबरदस्ती शादी करवा दी गई। लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से शादी का दबाव बना रहे थे। हरदेवाराम ने 10 दिन पहले भी फोन कर धमकी दी थी कि उसकी बेटी की शादी भांजे जयराम से करे दें लेकिन, उसने मना कर दिया। इसके बाद मामा-भांजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटी का अपहरण कर लिया। थाना अधिकारी सुमन कुल्हरी ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर मकराना तहसील के भरनाई निवासी जयराम पुत्र जेठाराम और केरपुरा भदलिया निवासी हरदेवाराम पुत्र सुखाराम सहित 4 लोगों के खिलाफ युवती के अपहरण और जबरदस्ती शादी कराने का मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं मामले की जांच जारी है।

दरअसल, आरोपी आपस में मामा-भांजे हैं। मामा हरदेवाराम चाह रहा था कि उसके भांजे जयराम की शादी उस लड़की से हो जाए, लेकिन लड़की के घरवालों ने इस रिश्ते से मना कर दिया था। इसके बाद मंगलवार रात को लड़की घर की छत पर अकेली सो रही थी। तभी आरोपी घर के पीछे से छत पर चढ़े और उसे जबरदस्ती अपहरण करके ले गए। अगले दिन सुबह जब युवती नहीं मिली तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया पर कहीं कोई सुराग नहीं मिला। तभी युवती के पिता के पास हरदेवाराम का फोन आया और बोला कि युवती को कहीं तलाश मत करो, वो उसके पास सही सलामत है। चुपचाप उसकी शादी मेरे भांजे जयराम से करा दो। इसके बाद तुम्हारी बेटी लौटा देंगे। इसके थोड़ी देर बाद हरदेवाराम ने दोबारा फोन करके बताया कि उसने मेरी बेटी का जबरदस्ती उसके भांजे जयराम से विवाह करवा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल