Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर : छोटे भाई को शिक्षक बनाने के लिए बड़े ने फर्जी तरीके से दी परीक्षा, दांव पर लगा दी अपनी सरकारी नौकरी

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जैसलमेर से जहां अपने छोटे भाई को शिक्षक बनाने के लिए बड़े भाई ने अपनी सरकारी नौकरी को दांव पर लगाते हुए फर्जी तरीके से उसकी जगह परीक्षा दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 10:17:07

जैसलमेर : छोटे भाई को शिक्षक बनाने के लिए बड़े ने फर्जी तरीके से दी परीक्षा, दांव पर लगा दी अपनी सरकारी नौकरी

REET की परीक्षा में आज कई नकल के मामले सामने आए हैं जिसे जांच टीम की सतर्कता से उजागर किया गया। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जैसलमेर से जहां अपने छोटे भाई को शिक्षक बनाने के लिए बड़े भाई ने अपनी सरकारी नौकरी को दांव पर लगाते हुए फर्जी तरीके से उसकी जगह परीक्षा दी। पहली पारी में वह सफल भी हो गया, दूसरी पारी में उसका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। छोटे भाई विकास को शिक्षक बनाने के लिए बड़े भाई मनोहर बिश्नोई ने अपनी सरकारी नौकरी दांव पर लगा दी। विकास के आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर REET देने पहुंच गया। इसका खुलासा जैसलमेर के एसबीके महाविद्यालय में हुआ। पुलिस ने मनोहर को गिरफ्तार कर लिया है। वह शिक्षा विभाग में क्लर्क है। वर्तमान में सिरोही जिले में शिवगंज के बागसिंग में तैनात है।
जैसलमेर की डीएसटी टीम के प्रभारी बस्ताराम को सूचना मिली की जिले में फर्जी अभ्यर्थी भी परीक्षा दे रहा है। सूचना पर डीएसटी की टीम एसबीके कॉलेज पहुंची तथा मनोहर बिश्नोई की जांच की। वह विकास बिश्नोई के नाम से परीक्षा दे रहा था। जांच में उसके आधार कार्ड में काट-छांट नज़र आने पर ई मित्र वालों को बुलवाकर उसका फिंगर प्रिंट लिया गया। मिलान नहीं होने पर परिवार के जन आधार के आधार पर मनोहर का आधार कार्ड नंबर पता करके फिर उसका फिंगर प्रिंट लिया गया। मनोहर का फिंगर प्रिंट मनोहर के नाम से मैच कर गया। मनोहर बिश्नोई पुत्र धन्नाराम सियागो की बस्ती जिला जोधपुर का रहने वाला है। उसके छोटे भाई ने बीएसटीसी कर रखी थी। उसकी जगह मनोहर ने रविवार को परीक्षा दी और करीब 70 सवाल हल भी कर दिये थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका