न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMC सांसद महुआ को फिर मिला बंगला खाली करने का नोटिस, नहीं किया तो जबरन निकाला जाएगा

टीएमसी सांसद को महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला खाली करने का अल्टीमेटम मिला है। इसके लिए उन्हें एक और नोटिस भेजा है। नोटिस में स्पष्ट है कि अगर वो बंगला खाली नहीं करती हैं, तो उनके खिलाफ बल का इस्तेमाल कर जबरन बंगला खाली करवाया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 3:21:07

TMC सांसद महुआ को फिर मिला बंगला खाली करने का नोटिस, नहीं किया तो जबरन निकाला जाएगा

नई दिल्ली। 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में सांसदी गंवाने वाली टीएमसी सांसद महुआ को एक बार फिर सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। Directorate of Estates की ओर से उन्हें यह नोटिस भेजा गया है। संसद से निलंबन के बाद महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला खाली करने के लिए कई नोटिस दिए गए, लेकिन उन्होंने बंगला खाली नहीं किया। सरकार ने अब उन्हें अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर अब उन्होंने सरकारी बंगला खाली नहीं किया, तो उन्हें जबरन वहां से निकाल बाहर किया जाएगा।

टीएमसी सांसद को महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला खाली करने का अल्टीमेटम मिला है। इसके लिए उन्हें एक और नोटिस भेजा है। नोटिस में स्पष्ट है कि अगर वो बंगला खाली नहीं करती हैं, तो उनके खिलाफ बल का इस्तेमाल कर जबरन बंगला खाली करवाया जाएगा।

क्या हैं नियम

दरअसल, संसद से निलंबन के बाद महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला खाली करने के कई नोटिस मिल चुके हैं। इसके बाद भी वह सरकारी बंगला खाली नहीं कर रही हैं। नोटिस में कहा गया है कि संसद सदस्यता छिनने के बाद अब वे इस बंगले की पात्र नहीं रहीं। नियम के मुताबिक, उन्हें 9B टेलीग्राफ लेन का टाइप पाँच बंगला खाली करना होगा। बंगला खाली करने के लिए उन्हें एक महीने का समय दिया गया था। उन्होंने इस बीच कोर्ट का भी सहारा लिया था, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली।

जबरन निकालकर बाहर किया जाएगा

नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि महुआ सरकारी बंगला तुरंत खाली कर दें। महुआ मोईत्रा को सरकारी बंगला खाली करने के कई नोटिस दिए जा चुके हैं। इसी बीच ताजा नोटिस में कहा गया है कि अगर अब बंगला खाली नहीं किया तो उनको वहां से बेदखल कर दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इसके लिए ताकत का इस्तेमाल भी किया जाएगा। दरअसल, सदस्यता जाने के बाद एक महीने के समय की सीमा खत्म होने के बाद 7 जनवरी को आवंटन रद्द कर दिया गया था।

एक महीने के अंदर करना होता है सरकारी बंगला खाली

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को टेलीग्राफ लेन पर संसद के तौर पर सरकारी बंगला मिला था। कैश फॉर क्वेरी मामले में दोषी पाए जाने पर महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता चली गई थी। कानून के हिसाब से संसद सदस्यता जाने के एक महीना तक ही सांसद सरकारी आवास रख सकते हैं। इसके बाद उन्हें बंगला खाली करना पड़ता है। संशोधित अधिनियम के मुताबिक, संपदा अधिकारी सरकारी आवास से अनधिकृत लोगों की बेदखली से पहले तीन दिनों का कारण बताओ नोटिस जारी कर सकता है। इससे पहले यह अवधि 60 दिन की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी