Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन भी जबरदस्त कमाई करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ते हुए दूसरे मंगलवार के कलेक्शन में बड़ा मुकाम हासिल किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 01 Apr 2026 8:47:41

‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड

Dhurandhar 2: The Revenge रिलीज के महज 13 दिनों में ही ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर चुकी है और इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। Ranveer Singh, Arjun Rampal, Sanjay Dutt और R. Madhavan जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर शानदार कमाई की और वीकडेज में भी इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। दूसरे सोमवार के बाद दूसरे मंगलवार को भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम रखी।

13वें दिन भी कायम रही कमाई की रफ्तार

शुरुआत से ही Dhurandhar 2: The Revenge ने कमाई के मामले में दबदबा बनाए रखा है। सिनेमाघरों में बड़ी फिल्मों की कमी का फायदा इसे लगातार मिल रहा है, जिससे दूसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में भी दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म पहले ही 800 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी थी और अब 13वें दिन एक और बड़ा आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई है।

अगर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। इसके बाद 9वें दिन 41.75 करोड़, 10वें दिन 62.85 करोड़, 11वें दिन 68.10 करोड़ और 12वें दिन 25.30 करोड़ की कमाई दर्ज की गई। वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने करीब 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसकी कुल नेट कमाई 899.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
दूसरे मंगलवार का रिकॉर्ड किया अपने नाम

फिल्म का प्रदर्शन इतना दमदार रहा है कि हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनता नजर आ रहा है। महज 13 दिनों में 899 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी यह फिल्म अब 900 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब है। माना जा रहा है कि अगले ही दिन यह ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लेगी, जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

इतना ही नहीं, 13वें दिन 27.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ Dhurandhar 2: The Revenge ने ‘दूसरे मंगलवार’ के कलेक्शन के मामले में भी नया मुकाम हासिल किया है। इसने Pushpa 2: The Rule के 26 करोड़ रुपये के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया और इस दिन की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। हालांकि यह Baahubali 2: The Conclusion के 28 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड से थोड़ी पीछे रह गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका