न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगे शिरकत

महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव श्री महेन्द्र सोनी ने बताया कि शुक्रवार को अतिथियों और डेलीगेट्स का रजिस्ट्रेशन किया गया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी शनिवार को सुबह 9.30 बजे इस शिविर का शुभारंभ करेंगी

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 10:36:49

उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगे शिरकत

जयपुर। महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास और कल्याण से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय चिंतन शिविर उदयपुर के फतेहसागर झील के किनारे स्थित होटल रेडिसन ब्लू पैलेस में आयोजित किया जा रहा है। इस चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम तक देशभर से मंत्रीगण, सचिव और गणमान्य अतिथियों का आगमन हुआ।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के शासन सचिव श्री अनिल मलिक सहित अन्य अतिथि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव श्री महेन्द्र सोनी और अन्य अधिकारियों ने मेवाड़ी पाग और उपरना पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव श्री महेन्द्र सोनी ने बताया कि शुक्रवार को अतिथियों और डेलीगेट्स का रजिस्ट्रेशन किया गया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी शनिवार को सुबह 9.30 बजे इस शिविर का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के महिला एवं बाल विकास विभागों के मंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही मंत्रालय की प्रमुख पहलों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जाएगा।

कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में मंत्रालय की प्रमुख पहलों – मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति, मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 – पर चर्चा की जाएगी। इन सत्रों का उद्देश्य महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान करना और महिलाओं के कल्याण और बच्चों के विकास को मजबूती प्रदान करने के लिए भविष्य की दिशा तय करना है।

सर्वोत्तम नवाचारों का साझा किया जाएगा— शिविर के दौरान महिलाओं और बच्चों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से की गई सफल पहलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से सर्वोत्तम नवाचार एवं अभ्यासों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। साथ ही, इन प्रथाओं को अन्य जिलों में कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस पर भी चर्चा की जाएगी।

खुली चर्चा से निकलेगा समाधान— शिविर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ खुली चर्चा का आयोजन होगा, जिससे चुनौतियों का समाधान, विचारों का आदान-प्रदान और सहयोगात्मक समस्या-समाधान की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वर्तमान में जारी कार्यक्रम लक्षित आबादी की आवश्यकताओं को पूरी तरह से पूरा करें। प्रमुख विषयों में मिशन सक्षम आंगनवाड़ी, पोषण 2.0, बाल कल्याण और महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दे शामिल होंगे।

चिंतन शिविर का समापन 12 जनवरी को होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट