न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : पति के एक्सीडेंट का बहाना बना महिला का किया अपहरण, हथियार दिखा 10 दिन तक किया गैंगरेप

रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया जहां एक महिला को पति के एक्सीडेंट का बहाना बना अपहरण कर लिया गया और फिर हथियार दिखा उसके साथ 10 दिन तक गैंगरेप किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 11:22:13

भरतपुर : पति के एक्सीडेंट का बहाना बना महिला का किया अपहरण, हथियार दिखा 10 दिन तक किया गैंगरेप

भरतपुर जिले के नगर थाना इलाके में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया जहां एक महिला को पति के एक्सीडेंट का बहाना बना अपहरण कर लिया गया और फिर हथियार दिखा उसके साथ 10 दिन तक गैंगरेप किया गया। पीड़िता इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। बुधवार को पीड़िता नगर सीओ सत्यप्रकाश मीणा के पास पहुंची। उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया। 25 साल की पीड़िता ने सीओ को चेतावनी दी कि अगर उससे रेप करने वाले आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह धरना देगी। वहीं, पुलिस का कहना है की गैंगरेप पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पीड़िता ने बताया कि 22 मई को सुबह वह घर पर अकेली थी। उसका पति काम पर गया हुआ था। महिला के घर उसका पड़ोसी सन्नी आया। महिला को कहा की उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। उसे इलाज के लिए अलवर ले गए हैं। महिला सन्नी और उसके साथी संजय के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर अलवर के लिए चल दी। सन्नी और संजय महिला को एक सुनसान जगह ले गए और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति वहां हथियार लेकर आया और तीनों उसे एक कमरे में ले गए। उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं तीनों आरोपियों ने महिला को 3 जून तक बंधक बनाकर भी रखा। इस दौरान तीनों आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

तीनों आरोपियों ने महिला के अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह वीडियो को वायरल कर देंगे। उसे जान से मार देंगे। 3 जून को पीड़िता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से भाग आई। अपने परिजनों को सारी घटना के बारे में बताया जिस पर पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अभी तक तीनों आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है, इसलिए पीड़िता नगर सीओ के पास पहुंची और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल