न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बूंदी : जज को मिला जान से मारने की धमकी से भरा पत्र, कहा- किसी भी तरह कर देंगे 13 सितंबर को आपकी हत्या

बूंदी में सप्ताह भर पहले एक जज को जान से मारने की धमकी से भरा पत्र मिला हैं। मंगलवार देर रात इस पत्र की जानकारी मीडिया में आने के बाद से पुलिस ने अधिकृत रूप से इसकी जानकारी दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 18 Aug 2021 11:20:16

बूंदी : जज को मिला जान से मारने की धमकी से भरा पत्र, कहा- किसी भी तरह कर देंगे 13 सितंबर को आपकी हत्या

बूंदी में सप्ताह भर पहले एक जज को जान से मारने की धमकी से भरा पत्र मिला हैं। मंगलवार देर रात इस पत्र की जानकारी मीडिया में आने के बाद से पुलिस ने अधिकृत रूप से इसकी जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार जिला एवं सेशन न्यायाधीश को जो धमकी भरा पत्र मिला है, उसमें लिखने वाले ने कई तरह की धमकी देते हुए पुलिस को भी इसकी जानकारी देने की बात लिखी है। कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्र को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

यह लिखा है पत्र में

जज साहब... आप अपने आपको बचा सकें तो बचा लेना, लेकिन बचा नहीं पाओगे। आपसे न्याय की उम्मीद नहीं रही। इसलिए माफिया का सहारा लेकर यह कदम उठाना पड़ रहा है। जज साहब... हम 13 सितंबर को आप की हत्या करेंगे। चाहे गोली मारकर, चाहे जहर पिलाकर या सड़क हादसे में, या फिर बम से उड़ा कर...।

पत्र में लिखा कि आपके परिवार ने हमारा कुछ नहीं बिगाड़ा है, नहीं तो हमारा प्लान आपको घर पर बम से उड़ाने का था। अब हमने बम कहां लगाया है, पता लगाना आपका काम है। आपको बचने का मौका दिया जा रहा है। जैसे किसी मुल्जिम को आप अदालत में समय देते हो, पत्र को हल्के में लें तो आंपकी मर्जी। वैसे हमने यह सूचना पुलिस को भी दी है। पहले यह काम (सुपारी) मुझे दिया गया था, लेकिन यह काम अब किसी ओर के पास है। उसकी क्या रणनीति है? मुझे भी मालूम नहीं। मुझसे काम छीन लिया है, मैंने आपको बता दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल