न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुत्तों के झुंड का शिकार बनी 6 साल की मासूम, ऐसा नोंचा कि शरीर का हर अंग हुआ लहुलुहान, इलाज के दौरान मौत

6 साल की मासूम पर 10-12 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया और इस तरह नोंचा कि उसके शरीर का हर अंग काट लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 4:07:01

कुत्तों के झुंड का शिकार बनी 6 साल की मासूम, ऐसा नोंचा कि शरीर का हर अंग हुआ लहुलुहान, इलाज के दौरान मौत

राजस्थान के अलवर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसके बारे में जिसने भी जाना वह सिहर उठा। यहां 6 साल की मासूम पर 10-12 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया और इस तरह नोंचा कि उसके शरीर का हर अंग काट लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। इलाज के दौरान शनिवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दुख और रोष का माहौल है। आवारा कुत्तों को लेकर गांव वालों में डर भी है। ग्रामीणों का कहना है कि जानवरों के काटने की घटना दुखदायी है। कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं। छोटे बच्चों को अकेले घर से बाहर दूर भेजने से बचना होगा।

मामला अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के बरवाड़ाबास गांव का है। पिता सोहन सिंह ने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करने वह खेत पर गया था। मेरी 6 साल की बेटी अमनदीप कौर खेत में मुझे पानी देने आ रही थी। बीच रास्ते में 10 से 12 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची घर से 200 मीटर दूर ही चली थी। करीब 40 कुत्तों का झुंड था, जो आपस में लड़ रहे थे। इसमें से 10 कुत्तों का झुंड आपस में लड़ते-लड़ते बच्ची पर भी टूट पड़ा। जिससे बच्ची बेहोश हो गई। कुत्ते बेहोश बच्ची को भी नोंचते रहे। इस दौरान पड़ोस के एक आदमी को घटना की जानकारी मिली तो वो बचाने पहुंचा। कुत्तों ने इतना काटा कि मासूम के शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं बचा था, जहां से खून नहीं निकल रहा था। वह पूरी तरह खून से लथपथ हो चुकी थी। इसके बाद बच्ची को CSC रामगढ़ ले जाया गया, जहां से अलवर रेफर कर दिया गया। यहां बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोहन सिंह की चार बेटियां हैं। अमनदीप सबसे बड़ी थी।

बच्ची के पिता सोहन सिंह ने बताया कि मोहल्ले में कुत्तों का इतना आतंक है कि कई बार घर से बाहर निकलने पर भी डर लगता है। मोहल्ले से गुजरने पर कुत्ते पीछे पड़ जाते हैं। कई बार इनसे पीछा छुड़ाने के लिए इन्हें डंडो से मारकर भगाना पड़ता है। लेकिन, इस बार कुत्तों के झुंड ने मेरी बच्ची को ही अपना शिकार बना लिया। इनसे छुड़ाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी और उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल