न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडिया (INDIA) गठबंधन में संयोजक को लेकर कोई झंझट नहीं: लालू यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेज प्रताप यादव के साथ मंगलवार को अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कहा कि आईएनडीआईए यानी इंडिया गठबंधन में संयोजक को लेकर कोई झंझट नहीं है। उन्होंने इस दौरान तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाए जाने वाले मुद्दे पर भी बात की। लालू प्रसाद ने गठबंधन के संयोजक नीतीश कुमार को बनाए जाने पर कहा कि कोई भी हो सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 5:00:26

इंडिया (INDIA) गठबंधन में संयोजक को लेकर कोई झंझट नहीं: लालू यादव

गोपालगंज। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेज प्रताप यादव के साथ मंगलवार को अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कहा कि आईएनडीआईए यानी इंडिया गठबंधन में संयोजक को लेकर कोई झंझट नहीं है।

उन्होंने इस दौरान तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाए जाने वाले मुद्दे पर भी बात की। लालू प्रसाद ने गठबंधन के संयोजक नीतीश कुमार को बनाए जाने पर कहा कि कोई भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इसे लेकर कोई झंझट नहीं है। सभी लोग मिल-बैठकर तय कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चार -पांच राज्यों पर भी एक संयोजक होगा, जो संबंधित राज्यों के कार्यों को देखेगा।

इधर, नीतीश के साथ गठबंधन बनाए जाने के दौरान तेजस्वी यादव को लेकर किसी प्रकार की हुई डील को नकारते हुए उन्होंने कहा कि यह सब अभी का मुद्दा नहीं है। अभी मुद्दा एकजुट होने और साथ रहने का है।

उन्होंने कहा कि 18 दल मिले हैं और मुद्दा सिर्फ नरेंद्र मोदी को हटाना और लोकतंत्र बचाने की है।

कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुसार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो मत नहीं है। लेकिन, अभी तो वे उपमुख्यमंत्री हैं, बाद में देश की जनता और सभी मिलकर तय करेंगे। फिलहाल बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाने का मुद्दा है। इसके लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं।

लालू यादव ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी मुझे दी। उन्होंने कहा कि बेटी ने अपनी जान की परवाह किए किडनी देकर उनकी जान बचाई।

लालू यादव ने बताया कि अभी भी वे सिंगापुर के डॉक्टरों से संपर्क में हैं। लगातार उन्हें जांच रिपोर्ट भेजी जाती है और डॉक्टरों के सलाह का पालन कर रहे हैं। हालांकि, लालू यादव ने बताया कि मांसाहारी भोजन करने से अभी उनका शुगर का स्तर बढ़ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप