न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सवाई माधोपुर : ये कैसी इंसानियत! को-वैक्सीन की जगह कोवीशील्ड लगाने के आरोप में युवकों ने डॉक्टर को काट खाया

यहां को-वैक्सीन की जगह कोवीशील्ड लगाने के आरोप में युवकों ने डॉक्टर को काट खाया तथा मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की। इसके बाद नाराज मेडिकल स्टाफ ने काम का बहिष्कार कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Jun 2021 12:55:33

सवाई माधोपुर : ये कैसी इंसानियत! को-वैक्सीन की जगह कोवीशील्ड लगाने के आरोप में युवकों ने डॉक्टर को काट खाया

जिले में वैक्सीनेशन का काम जारी हैं और कई केन्द्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही हैं। लेकिन इस बीच जिला मुख्यालय की मानटाउन पीएचसी में शनिवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां दो युवकों का इंसान होते हुए जानवरों जैसा व्यवहार देखने को मिला। यहां को-वैक्सीन की जगह कोवीशील्ड लगाने के आरोप में युवकों ने डॉक्टर को काट खाया तथा मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की। इसके बाद नाराज मेडिकल स्टाफ ने काम का बहिष्कार कर दिया। दो युवक व एक महिला कोरोना की दूसरी डोज लगवाने मानटाउन पीएचसी पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस की ओर से दोनों युवकों को शान्ति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि मेडिकल स्टाफ की ओर से घटना के विरोध में कार्य बहिष्कार किया गया है। मेडिकल स्टाफ का कहना है कि जब तक दोनों युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक जिला मुख्यालय के शहर, बजरिया व मानटाउन अस्पताल में काम शुरू नहीं होगा।

मेडिकल स्टाफ ने तीनों के दस्तावेज जांच कर उनको दूसरी डोज लगा दी। युवक दूसरी डोज लगाने के बाद को-वैक्सीन की जगह कोवीशील्ड लगाने का आरोप लगाने लगे। मेडिकल स्टाफ द्वारा युवकों को को-वैक्सीन लगाने के प्रूफ दिखाने के बाद भी युवक मेडिकल स्टाफ व डॉक्टर से झगड़ने लगे। मामला बढ़ जाने पर युवक स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उन्होंने डॉक्टर मनीष शर्मा को मुंह से जगह-जगह काट लिया। हाथ का अंगूठा और कान पर काटने के कारण डॉ। मनीष बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायल डॉक्टर को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मेडिकल स्टाफ ने मानटाउन थाने में हेमन्त स्वामी व विजय स्वामी निवासी भेरु दरवाजा शहर सवाई माधोपुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच सीओ सिटी नारायण लाल तिवारी को सौंपी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन मुस्तैद, धारा 163 लागू; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और कई स्तर की बैरिकेडिंग
झारखंड: छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन मुस्तैद, धारा 163 लागू; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और कई स्तर की बैरिकेडिंग
सैनिकों को वेतन देने के भी पैसे नहीं? ट्रंप का दावा- ‘कंगाली की ओर बढ़ रहा ईरान’, आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी
सैनिकों को वेतन देने के भी पैसे नहीं? ट्रंप का दावा- ‘कंगाली की ओर बढ़ रहा ईरान’, आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी
‘वहां BJP का कोई कार्यकर्ता नहीं था, जनता में था गुस्सा’, ममता बनर्जी के काफिले पर हमले के बाद बोले CM शुभेंदु अधिकारी
‘वहां BJP का कोई कार्यकर्ता नहीं था, जनता में था गुस्सा’, ममता बनर्जी के काफिले पर हमले के बाद बोले CM शुभेंदु अधिकारी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
ममता बनर्जी से नहीं मिला मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला- ‘अब उनसे बात करके...’
ममता बनर्जी से नहीं मिला मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला- ‘अब उनसे बात करके...’
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
मां के निधन के बाद टूट गए थे गोविंदा,  करने वाले थे आत्महत्या!
मां के निधन के बाद टूट गए थे गोविंदा, करने वाले थे आत्महत्या!
आयुर्वेदिक और अंग्रेजी दवा एक साथ ले रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर
आयुर्वेदिक और अंग्रेजी दवा एक साथ ले रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर