न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निचले लेवल से लौटी खरीदारी, मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र काफी उठापटक वाला रहा। बाजार के मुख्य सूचकांक करीब सपाट बंद हुए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 July 2024 5:32:56

निचले लेवल से लौटी खरीदारी, मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारी उठापटक देखने को मिली। दिन के ट्रेड के दौरान सेंसेक्स अपने हाई से 700 और निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा नीचे जा फिसला। लेकिन दिन के कारोबार खत्म होने से पहले बाजार में निचले लेवल से खरीदारी लौटी जिसके बाद बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और आईटी स्टॉक्स की बदौलत बाजार में रिकवरी लौटी। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स भी बाजार का सहारा बने। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 27 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 79,897 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.50 फीसदी की गिरावट के साथ 24,315 अंकों पर बंद हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र काफी उठापटक वाला रहा। बाजार के मुख्य सूचकांक करीब सपाट बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 27 अंक और निफ्टी 8 अंक की मामूली गिरावट के साथ क्रमश: 79,897 और 24,315 पर थे।

दिन के दौरान लार्ज की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 227 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,148 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 129 अंक या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,919 पर बंद हुआ।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो मीडिया, पीएसई, कमोडिटी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। वहीं, रियल्टी, फार्मा और ऑटो में लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में 16 शेयर तेजी के साथ और 14 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।

आईटीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, एसबीआई, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, सन फार्मा, नेस्ले, एनटीपीसी और पावर ग्रिड टॉप लूजर्स थे।

आज के सत्र में सरकारी कंपनियों के शेयरों में भारी तेजी रही। ऑयल इँडिया 7.44 फीसदी, एनएचपीसी 4.82 फीसदी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम 4.85 फीसदी, आरईसी 2.53 फीसदी, ओएनजीसी 2.21 फीसदी, बीपीसीएल 2.08 फीसदी, कोल इंडिया 1.90 फीसदी, पावर फाइनेंस 1.75 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है। अन्य शेयरों में आईटीसी 1.64 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.52 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.93 फीसदी और एसबीआई 0.88 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है। गिरने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस 1.48 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.24 फीसदी, एनटीपीसी 1.14 फीसदी, पावर ग्पिड 0.95 फीसदी और सन फार्मा 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

निवेशकों की संपत्ति में 1.24 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

शेयर बाजार के फ्लैट होने के बावजूद आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में उछाल देखने को मिला है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 451.29 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले सत्र में 450.05 लाख करोड़ रुपये रहा था। आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 1.24 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी आई है।

आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, एनर्जी और ऑयल एँड गैस सेक्टर के शेयर तेजी के साथ बंद हुआ है। जबकि फार्मा, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयर गिरकर बंद हुए। आज के कारोबारी सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 227 और स्मॉलकैप इंडेक्स 130 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ है।

कारोबारी सत्र में बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। सेंसेक्स ने 80,170 के उच्चतम स्तर और 79,464 के न्यूनतम स्तर को छुआ।

जानकारों का कहना है कि बाजार एक सीमित दायरे में है और प्रीमियम वैल्यूएशन पर टिकने की कोशिश कर रहा है। एफआईआई खरीदारी और बजट के कारण व्यापक स्तर पर माहौल सकारात्मक बना हुआ है। बाजार का फोकस अमेरिका में महंगाई के आंकड़े और फेड द्वारा ब्याज दरों को लेकर लिए जाने वाले फैसले पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज