न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IT शेयर में जबरदस्त उछाल के चलते ऐतिहासिक हाई पर बंद हुआ शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार के हफ्ते का आखिरी कारोबारी सत्र बेहद शानदार रहा है। टीसीएस के शानदार तिमाही नतीजे के दमपर आईटी स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दिन के कारोबार में ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 12 July 2024 5:25:03

IT शेयर में जबरदस्त उछाल के चलते ऐतिहासिक हाई पर बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के हफ्ते का आखिरी कारोबारी सत्र बेहद शानदार रहा है। टीसीएस के शानदार तिमाही नतीजे के दमपर आईटी स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दिन के कारोबार में ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1600 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 622 अंकों के उछाल के साथ 80,519 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 186 अंकों की बढ़त के साथ 24,502 अंकों के लाइफटाइम हाई पर बंद हुआ है।

दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 80,893 और 24,592 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में कारोबार सुस्त रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 25 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,173 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 29 अंक या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,949 पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में आईटी स्टॉक्स में बड़ी तेजी देखने को मिली है। जिसमें टीसीएस 6.68 फीसदी, इंफोसिस 3.57 फीसदी, एचसीएल टेक 3.20 फीसदी, टेक महिंद्रा 3.19 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा एक्सिस बैंक 1.62 फीसदी, रिलायंस 0.96 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.78 फीसदी, एचयूएल 0.47 फीसदी, एसबीआई 0.36 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है। गिरने वाले शेयरों में मारुति 1 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.79 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.77 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.56 फीसदी, टाइटन 0.55 फीसदी, भारती एयरटेल 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ओर से अच्छे नतीजे पेश किए जाने के कारण आईटी सेक्टर में खरीदारी देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.5 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा फार्मा, एफएमसीजी और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में पीएसयू बैंक, रियल्टी और पीएसई इंडेक्स लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे। मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे।

जानकारों का कहना है कि बाजार एक सीमित दायरे से बाहर आ गया है। अमेरिकी में महंगाई कम होने के कारण ब्याज दर कम होने की संभावना बढ़ी है। इससे आईटी शेयरों में तेजी आई है। हमें सेक्टर या शेयर केंद्रित बढ़त देखने को मिल सकती है। नतीजे अच्छे आने के कारण आईटी सेक्टर फोकस में रह सकता है।

मार्केट कैप में उछाल

आज के ट्रेड में भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी के चलते मार्केट कैपिटलाइजेशन में उछाल देखने को मिला है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 452.38 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है जबकि पिछले कारोबार सत्र में 451.20 लाख रुपये पर क्लोज हुआ था। आज के सत्र में मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1.18 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज