न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झुंझुनूं : बेटे के लालच ने बनाया उसे हत्यारा, जीप से कुचलकर मां की हत्या, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने करवाई करते हुए हत्या का खुलासा किया जिसके अनुसार बेटे ने ही जीप से कुचलकर मां की हत्या की थी। मामले में महिला की हत्या करने में उसका बड़ा बेटा रतन भी शामिल था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Jun 2021 5:19:27

झुंझुनूं : बेटे के लालच ने बनाया उसे हत्यारा, जीप से कुचलकर मां की हत्या, तीन गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले के कांकरिया की ढाणी फिरांसावाली में अवैध खनन के मामले में वृद्धा सोनी देवी की जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने करवाई करते हुए हत्या का खुलासा किया जिसके अनुसार बेटे ने ही जीप से कुचलकर मां की हत्या की थी। मामले में महिला की हत्या करने में उसका बड़ा बेटा रतन शामिल था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बेटे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वृद्धा सोनी देवी, उसका पति मुखराम व छोटा बेटा शंकर लाल 11 जून को मोटरसाइकिल पर सवार होकर कांकरिया जा रहे थे। इस दौरान एक जीप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जीप से कुचले जाने से सोनी देवी की मौत हो गई। वहीं, मुखराम और शंकर घायल हो गए थे।

डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि बजरी के अवैध खनन को लेकर मृतका के परिवार का अन्य लोगों के साथ विवाद चल रहा था। 11 जून को सोनी देवी की जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि उसकी हत्या करने के दौरान जीप में मृतका का बेटा रतन लाल सैनी, रतन गुर्जर व बलराम सैनी समेत अन्य मौजूद थे। तीनों को ​हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने हत्या करना कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपियों को बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करने पर उनको पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

वारदात से पहले मृतका के पति मुखराम ने अपने बेटे रतन लाल व अन्य खनन माफियाओं के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज करवाया था। उसका कहना था कि वे सभी मिलकर उसकी जमीन पर अवैध खनन करना चाहते हैं। जिसके लिए उसने मना कर दिया था। इस दौरान मारपीट की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल