Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते हुए शर्मसार, कोरोना से पिता की हुई मौत तो बेटों ने छूआ तक नहीं शव, कचरे की तरह JCB से उठाकर दफनाया

उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले से जहां एक पिता की मौत कोरोना से हो गई तो उनकी अंतिम क्रिया के लिए बेटों ने JCB की मदद ली और कचरे की तरह गड्ढे में दफना दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 1:02:43

रिश्ते हुए शर्मसार, कोरोना से पिता की हुई मौत तो बेटों ने छूआ तक नहीं शव, कचरे की तरह JCB से उठाकर दफनाया

कोरोना के इस दौर में जहां मानवता के ऐसे कई चहरे सामने आए जिन्होनें दूसरों की जिंदगी के लिए अपनी जान तक दाव पर लगा दी। वहीँ कई ऐसे मामले भी सामने आए जहां अपनों ने ही दूरियां बना ली। इंसानियत को झकझोरने वाली ऐसी ही एक घटना सामने आई उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले से जहां एक पिता की मौत कोरोना से हो गई तो उनकी अंतिम क्रिया के लिए बेटों ने JCB की मदद ली और कचरे की तरह गड्ढे में दफना दिया। इसका वीडियो सामने आया है। जिन बेटों ने पिता की उंगली पकड़कर चलना सीखा उनके इस अमानवीय व्यवहार से लोग हैरान रह गए।
मामला संत कबीरनगर जिले के थाना बेलहर क्षेत्र के परसा शुक्ल गांव का है। यहां के राम ललित की तबीयत काफी दिनों से खराब थी। उनके 3 बेटे हैं। बेटों ने गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। घर आने के बाद सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद परिजन शव को छूने से भी कतराने लगे। सभी को कोरोना का डर था। बेटों ने अंतिम संस्कार करने की बजाय जेसीबी मंगवाकर गड्ढा खुदवाया और पिता के शव को दफना दिया। बेटे कूड़े की तरह शव को जेसीबी में रखकर ले गए। और बाहर ले जाकर गड्ढे में डाल दिया। मौके पर जाकर किसी ने रोकना भी उचित नहीं समझा। परसा शुक्ल गांव के ग्राम प्रधान त्रियोगानंद गौतम ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में है। उन्होंने मृतक के बेटों को अंतिम संस्कार के लिए कहा था। मदद की बात कही, लेकिन वह नहीं माने और जेसीबी से ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। यह सही नहीं किया। एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को सूचना दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका