न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में फेल हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 4 दिन बाद फिर पड़ सकती हैं रिकॉर्ड तोड़ सर्दी

इस समय राजस्थान के कई क्षेत्र सर्दी के कहर का सामना कर रहे हैं जहां कई पुराने रिकॉर्ड टूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। जोबनेर, फतेहपुर, चूरू समेत कई जगह सर्दी ने पिछले 10 से लेकर 25 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 11:35:07

राजस्थान में फेल हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 4 दिन बाद फिर पड़ सकती हैं रिकॉर्ड तोड़ सर्दी

इस समय राजस्थान के कई क्षेत्र सर्दी के कहर का सामना कर रहे हैं जहां कई पुराने रिकॉर्ड टूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। जोबनेर, फतेहपुर, चूरू समेत कई जगह सर्दी ने पिछले 10 से लेकर 25 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि सर्दी के इस कहर में राहत देखने को मिलेगी जो कि फेल हो गई। मौसम विभाग ने एक दिसंबर को पूर्वानुमान जारी कर इस सीजन में दिसंबर, जनवरी, फरवरी में सर्दी औसत या उससे थोड़ी कम पड़ने की संभावना जताई थी, लेकिन इसके उलट इस बार ठंड इतनी प्रचंड हो गई कि चूरू, सीकर, माउंट आबू के अलावा चित्तौड़गढ़, करौली, भीलवाड़ा जैसे शहरों में पारा माइनस में चला गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के मुताबिक तेज सर्दी के पीछे सामान्य कारण उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद वहां से चलने वाली बफीर्ली हवाओं को माना जाता है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर से जो शीतलहर आती है, उससे राजस्थान समेत भारत के दूसरे अन्य राज्यों में तापमान गिरता है। इस बार भी सर्द हवाएं चली, लेकिन कड़ाके की सर्दी और पारा माइनस में जाने के पीछे बड़ा कारण राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां, यहां का सोइल नेचर (मिट्‌टी की प्रकृति) और कम मॉइश्चर (नमी) है।

शर्मा ने बताया कि पंजाब, हरियाणा की तुलना में राजस्थान में मॉइश्चर बहुत कम है और ज्यादातर इलाके मैदानी और खुले है। इसके अलावा सोइल नेचर बहुत अलग है। यहां की जमीन जितनी जल्दी गर्म होती है, उतनी ही जल्दी ठण्डी होती है। इस कारण यहां जमीन स्तर पर तापमान माइनस में चला जाता है और बर्फ जम जाती है। अगर जमीन के आसपास मॉइश्चर अच्छा हो तो बर्फ जमने जैसी स्थिति बहुत कम रहे। मॉइश्चर अच्छा होने के कारण ही कोहरा ज्यादा देखने को मिलता है। अमूमन उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर बेल्ट में नमी बहुत ज्यादा रहती है, जिसके कारण वहां पूरे सर्दियों के मौसम में कोहरा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला।

मौसम विभाग की माने तो 22 दिसंबर से उत्तरी भारत की तलहटी में एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 23 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान जम्मू, हिमाचल और उत्तराखण्ड में अच्छी खासी बारिश और बर्फबारी होगी। 23 व 24 दिसंबर से इस सिस्टम का असर मैदानी इलाकों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में देखने को मिलेगा। सिस्टम के पास होने के बाद 26 दिसंबर से एक बार फिर राज्य में विंड पैटर्न बदल सकता है और उत्तर भारत से आने वाली बफीर्ली हवाएं राजस्थान के कई हिस्सों को फिर ठिठुरा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट