न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजसमंद : संपत्ति के लालच ने बनाया हैवान, चाची ने ही कर डाली जुड़वा मासूमों की हत्या

संपत्ति के लालच ने महिला को हैवान बना दिया और उसने जुड़वा मासूमों की हत्या कर डाली। महिला रिश्ते में बच्चों की चाची लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 9:59:15

राजसमंद : संपत्ति के लालच ने बनाया हैवान, चाची ने ही कर डाली जुड़वा मासूमों की हत्या

राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जिसने रिश्तों में भरोसे का क़त्ल किया। यहां संपत्ति के लालच ने महिला को हैवान बना दिया और उसने जुड़वा मासूमों की हत्या कर डाली। महिला रिश्ते में बच्चों की चाची लगती हैं। वारदात के 48 घंटे बाद पुलिस ने बच्चों की चाची को गिरफ्तार किया है। राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत सांयो का खेड़ा के वागा की वेर निवासी बालू सिंह के दो जुड़वां बेटे तंवर सिंह और भूपेंद्र सिंह गुरुवार दोपहर लापता हो गए थे। मां चांदनी बाई ने खमनोर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने डॉग स्क्वाॅयड की सहायता से बच्चों की तलाश शुरू की। शनिवार दोपहर घर से एक किलोमीटर दूर कुएं में शव तैरते हुए मिले।

राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि बच्चों की चाची अंचनी देवी (37) पत्नी हीर सिंह पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ की गई तो अंचनी ने सच उगल दिया। बकौल एसपी, जेठानी चांदनी बाई ने अंचनी के एक बेटे को गोद लिया था। शादी के सात साल बाद जेठानी का खुद का बच्चा हुआ तो उसने उसके बच्चे को वापस लौटा दिया। इसके बाद जेठानी से आए दिन झगड़ा होता था। अपने बच्चे को पूरी संपत्ति का हकदार बनाने के लिए जेठानी के जुड़वा बच्चों को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग की। गुरुवार को बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। उन्हें कुएं में कुछ दिखाने के बहाने अपने साथ ले गई और धक्का दे दिया।

बच्चों के शव मिलने पर परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से परिवार वालों ने इनकार कर दिया। रविवार सुबह ग्रामीण थाना खमनोर के सामने धरने पर बैठ गए। जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को सांत्वना देते हुए पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट