न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : कोरोना को हरा रहा यही जज्बा, 1000 फीट पहाड़ चढ़कर मेडिकल टीम ने ग्रामीणों को लगाई वैक्सीन

अलवर में टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट सरिस्का के कोर एरिया में सबसे ऊंची पहाड़ी पर बसे क्रास्का गांव में मेडिकल टीम का जज्बा देखने को मिला जो 1000 फीट पहाड़ चढ़कर ग्रामीणों को वैक्सीन लगाने पहुचे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 May 2021 7:36:20

अलवर : कोरोना को हरा रहा यही जज्बा, 1000 फीट पहाड़ चढ़कर मेडिकल टीम ने ग्रामीणों को लगाई वैक्सीन

कोरोना का दौर जारी हैं जिसका प्रसार शहरों सहित गांव में भी व्यापक रूप से हो रहा हैं। इस संक्रमण से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन होना जरूरी हैं। लेकिन देखा जा रहा हैं कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को वैक्सीन को लेकर कई भ्रम हैं जिसके चलते वे इसे लगवाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में अलवर में टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट सरिस्का के कोर एरिया में सबसे ऊंची पहाड़ी पर बसे क्रास्का गांव में मेडिकल टीम का जज्बा देखने को मिला जो 1000 फीट पहाड़ चढ़कर ग्रामीणों को वैक्सीन लगाने पहुचे। गांव क्रास्का पहुंचने पर पहले तो ग्रामीण वैक्सीन के लिए आनाकानी करते रहे, लेकिन सरपंच को देखने के बाद वैक्सीन लगवाने को तैयार हो गए। इसे ग्रामीणों के साथ ही जंगल की शान टाइगर सहित अन्य वन्यजीवों को भी संक्रमण से दूर रखा जा सकेगा।

सरपंच पेमाराम के साथ मेडिकल टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने कहा कि खुद सरपंच पहाड़ चढ़कर आए हैं तो हम भी इस महामारी को मात देने के लिए वैक्सीन लगवाएंगे। हालांकि, इस गांव में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है। इस कारण ग्रामीणों को लगता है कि उनके यहां संक्रमण का डर नहीं है। इस कारण अब तक वैक्सीन भी नहीं लगवाई थी।

सरिस्का के जंगल व पहाड़ के बीचोंबीच से क्रास्का गांव का रास्ता जाता है। जो ग्राम पंचायत माधोगढ़ से करीब 20 किलोमीटर दूर है। वहां मेडिकल की कोई सुविधा नहीं है। कोई भी बीमार होता है तो सबको पहाड़ व जंगलों से नीचे आना पड़ता है। यहां के ग्रामीण पूरी तरह पशुपालन पर निर्भर हैं। जंगल में उनके पशु चरते हैं। जिसके दूध से उनकी आजीविका चलती है। इस गांव में करीब 100 से 150 लोग रहते हैं। यहां 60 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। गांव में वैक्सीनेशन इसलिए भी जरूरी था क्योंकि इस गांव के आसपास टाइगर और अन्य जीव का मूवमेंट रहता है। ऐसे में गांव के किसी व्यक्ति को कोरोना होने पर जानवरों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल