न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : कोरोना होने के चौथे ही दिन गई 11वीं के छात्र की जान, चिकित्सा विभाग ने छिपाई जानकारी

उदयपुर में जहां कोरोना होने के चौथे ही दिन 11वीं के छात्र की जान चली गई जिससे इलाके में कोलाहल मच गया और इस मामले को छिपाने में चिकित्सा विभाग ने जानकारी छिपाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 7:57:48

उदयपुर : कोरोना होने के चौथे ही दिन गई 11वीं के छात्र की जान, चिकित्सा विभाग ने छिपाई जानकारी

कोरोना का कहर कम जरूर हुआ हैं लेकिन खत्म नहीं हुआ हैं। इसका एक डरावना मामला सामने आया उदयपुर में जहां कोरोना होने के चौथे ही दिन 11वीं के छात्र की जान चली गई जिससे इलाके में कोलाहल मच गया और इस मामले को छिपाने में चिकित्सा विभाग ने जानकारी छिपाई हैं। किशोर ने रविवार देर शाम को ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, लेकिन सीएमएचओ सहित चिकित्सा विभाग के आला जिम्मेदार अधिकारी 24 घंटे बाद भी मामले को दबाते रहे। मृतक मावली के देवाली गांव का रहने वाला था। चिकित्सा विभाग ने किशोर की मौत के बाद परिजनों सहित मृतक के संपर्क में आए 18 लोगों के कोविड टेस्ट के लिए सेंपल भी लिए हैं। हालांकि मृतक को कोरोना से पहले स्क्रब टायफस होने की भी बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार मावली तहसील के देवाली गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर को निमोनिया की शिकायत होने पर 22 जुलाई को कोविड टेस्ट करवाया गया। टेस्ट रिपोर्ट के पॉजिटिव आने पर बालक का पहले तो घर ही इलाज चला। सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने पर उसे एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कोविड संक्रमण से जूझ रहे किशोर ने आईसीयू में इलाज के दौरान 25 जुलाई को देर रात दम तोड़ दिया। आनन-फानन में चिकित्सा विभाग ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव को पैक कर परिजनों को सौंपकर गांव में अंतिम संस्कार भी करवा दिया।

किशोर की मौत के 24 घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जानकारी छिपाते रहे। यही नहीं, जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा को भी देर रात तक इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पहले से विशेष सतर्कता बरत रही है। स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन को फुल-अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन उदयपुर का स्वास्थ्य महकमा अब तक शायद गंभीर नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल