न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : चचेरे देवर के साथ मोबाइल पर लूडो खेलते हुआ प्यार और पति को छोड़ हुई फरार, एक महीने बाद प्रेमी गायब

एक शादीशुदा महिला को मोबाइल पर लूडो खेलते हुए चचेरे देवर के साथ प्यार हो गया और वह पति को छोड़ फरार हो गई। चचेरा देवर एक माह साथ रहकर अचानक गायब हो गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 10:43:24

जोधपुर : चचेरे देवर के साथ मोबाइल पर लूडो खेलते हुआ प्यार और पति को छोड़ हुई फरार, एक महीने बाद प्रेमी गायब

जोधपुर के देचू के सुखमंडला गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक शादीशुदा महिला को मोबाइल पर लूडो खेलते हुए चचेरे देवर के साथ प्यार हो गया और वह पति को छोड़ फरार हो गई। चचेरा देवर एक माह साथ रहकर अचानक गायब हो गया। अब वह अपने प्रेमी देवर की तलाश में थाने पहुंची है। 23 साल की नीतू ने कुड़ी थाने में रविवार को गुमशुदगी दर्ज कराई है। नीतू ने बताया की सुखमंडला गांव में प्रवीण के परिवार पर 11 लाख का आर्थिक दंड और समाज से बहिष्कृत करने का दबाव बनाया जा रहा है। यही कारण हो सकता है कि प्रवीण वापस लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल बंद है। घरवाले उसका पता नहीं बता रहे। कुड़ी थाने के सब इंस्पेक्टर हनुमान राम ने बताया कि मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

नीतू का प्रेमी प्रवीण (25) उसका चचेरा देवर है। उसने बताया कि प्रवीण उसके ससुराल आता-जाता था। साथ में मोबाइल पर लूडो खेलता था। इस दौरान नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों को प्यार हो गया। 30 जुलाई को प्रवीण नीतू को ससुराल से भगा लाया। नीतू ने 16 अगस्त को पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है।

बहू के गायब होने के बाद ससुराल वालों ने भी मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नीतू ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। उसके पति की उम्र 8 साल ज्यादा थी। दोनों में बिल्कुल नहीं बनती थी। शादी से एक बच्चा है। वह नीतू के गायब होने के बाद से भाई के पास शेरगढ़ में है। महिला ने बताया कि घर से भागने के बाद वे कुडी क्षेत्र में एक किराए के कमरे में प्रवीण के साथ रह रही थी। प्रवीण जेएनवीयू कॉलेज से MA कर रहा है। इस दौरान दोनों ने वकील से मिलकर शादी के कागज तैयार करवा लिए। दोनों कोर्ट मैरिज करने ही वाले थे। इस दौरान प्रवीण गायब हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल