न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : बच्चों के चहरे पर मुस्कान ला रही ऊंट गाड़ी वाली पहली मोबाइल लाइब्रेरी, रेत के धोरों पर लग रही क्लास

राजस्थान के दूर-दराज के गांव और ढाणियों में बच्चों के लिए एक अनूठी पहल शुरू हुई है। यहां ऊंट गाड़ियों पर मोबाइल लाइब्रेरी शुरू की गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 9:34:51

जोधपुर : बच्चों के चहरे पर मुस्कान ला रही ऊंट गाड़ी वाली पहली मोबाइल लाइब्रेरी, रेत के धोरों पर लग रही क्लास

कोरोना जहां सभी के लिए परेशानी बनकर आया हैं, वहीँ बच्चों की शिक्षा के लिए भी बड़ी आफत बना हैं। खासतौर से उन बच्चों के लिए जो किसी कारणवश ऑनलाइन क्लास नहीं ले पा रहे हैं। खासतौर से रेगिस्तानी इलाकों में यह परेशानी ज्यादा आ रही हैं जहां निजी स्कूल भी बहुत कम है बच्चों के पास पढ़ने की कोई व्यवस्था नहीं हैं। इस बीच राजस्थान के दूर-दराज के गांव और ढाणियों में बच्चों के लिए एक अनूठी पहल शुरू हुई है। यहां ऊंट गाड़ियों पर मोबाइल लाइब्रेरी शुरू की गई है। जोधपुर जिले के 30 गांवों में इसकी शुरूआत हो चुकी है। पहली बार इस लाइब्रेरी को गुब्बारों व फूलों से सजा कर गांवों तक पहुंचाया गया। यह प्रदेश की पहली मोबाइल लाइब्रेरी है, जो ऊंट गाड़ी पर शुरू हुई।

गांव में पहुंचने के बाद जब बच्चों को इस बारे में बताया तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। चौपाल लगाकर इन बच्चों को किताबों के संसार के बारे में जानकारी दी गई। रूम टू रीड और जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय रीडिंग कैंपेन 2021 के तहत इस मोबाइल लाइब्रेरी की शुरूआत की गई है। यह मोबाइल लाइब्रेरी जोधपुर जिले के 30 गांवों के स्कूल में जाएगी। रूम टू रीड कैंपेन के तहत 'नहीं रुकेंगे नन्हें कदम, घर पर भी सीखेंगे हम', 'मैं जहां, सीखना वहां,' 'इंडिया गेट्स रीडिंग एट होम', की थीम रखी गई है। इस थीम पर सभी पेरेंट्स को कम से कम रोजाना 15 से 20 मिनट तक बच्चों के साथ पढ़ना होगा। साथ ही लिखने के लिए भी अलग-अलग एक्टिविटी करनी होगी।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जोधपुर भल्लूराम खीचड़ ने बताया की शिक्षा विभाग और रूम टू रीड संस्था के सहयोग से बच्चों को घर पर ही पढ़ने और सीखने के लिए इस मोबाइल लाइब्रेरी की शुरूआत की गई है। ऊंट गाड़ी 8 सितंबर तक ओसियां कस्बे के गांव में घूमेगी। इसमें करीब 1500 किताब है, जिनमें सबसे ज्यादा स्टोरी और ड्राइंग की है। इस लाइब्रेरी में एक स्टोरी टेलर भी होगा, जो बच्चों को कहानियां सुनाएगा। देश भर के 9 राज्यों में इस संस्था का अभियान चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट