न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा : 77 दिन बाद आज शुक्रवार को अनलॉक हुए मेहंदीपुर बालाजी के पट, शाम 4 बजे तक होंगे दर्शन

77 दिन बाद आज शुक्रवार को प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पट शुक्रवार को अनलॉक हुए। कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज के सानिध्य में अलसुबह मंगला आरती हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Jul 2021 2:47:30

दौसा : 77 दिन बाद आज शुक्रवार को अनलॉक हुए मेहंदीपुर बालाजी के पट, शाम 4 बजे तक होंगे दर्शन

कोरोना के चलते प्रदेश में लॉकडाउन किया गया था और अब जहां स्थिति नियंत्रण में आती दिखाई दे रही हैं वहीँ अनलॉक की प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही हैं। अब प्रदेश के मंदिर अनलॉक होते जा रहे हैं। 77 दिन बाद आज शुक्रवार को प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पट शुक्रवार को अनलॉक हुए। कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज के सानिध्य में अलसुबह मंगला आरती हुई। मंदिर के पंडितों ने बालाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक कर सोने का चोला चढ़ाया। इसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया। इससे पहले मंदिर खोलने को लेकर गुरुवार को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर प्रबंधन व जिला प्रशासन के बीच हुई चर्चा के बाद कलेक्टर पीयूष सामरिया ने मंदिर के पट खोलने की अनुमति दी थी। कलेक्टर ने मंदिर कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं।

कोरोना महामारी के चलते 15 अप्रैल से ढाई माह बंद रहा आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी मंदिर को कलेक्टर के निर्देश के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। यहां सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मंदिर खोले जाने की स्वीकृति को लेकर श्रद्धालुओं सहित कोरोना की मार झेल रहे होटल, धर्मशाला संचालकों व दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

राज्य सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। ट्रस्ट द्वारा मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। मंदिर में फूल माला व प्रसाद ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में पुजारियों व सेवादारों को मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा मंदिर के सभी प्रवेश द्वार, निकास और कॉमन स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग, हैंडवॉश व सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल