न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : स्कूल से लाैट रही नाबालिग काे बेहोश कर जबरन किया सामूहिक दुष्कर्म, ताला लगा भागे आरोपी

जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं जहां स्कूल से लाैट रही नाबालिग काे बेहोश कर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 11:09:27

नागौर : स्कूल से लाैट रही नाबालिग काे बेहोश कर जबरन किया सामूहिक दुष्कर्म, ताला लगा भागे आरोपी

जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं जहां स्कूल से लाैट रही नाबालिग काे बेहोश कर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी नाबालिक को कमरे में बंद कर ताला लगा गए। लड़की के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला। पीड़िता बाहर आते ही रो पड़ी और चीखने-चिल्लाने लगी। इसके बाद थोड़ा दिलासा दिए जाने और उसके पिता के मौके पर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई आपबीती सबके सामने उजागर कर दी। अब पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी रोल कस्बे में नाबालिग लड़की को जबरदस्ती उठा कर ले गए और बेहोश कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म करने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया और फरार हो गए। जब थोड़ी देर बाद लड़की को होश आया और वो चिल्लाई तो आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाकर ताला तुड़वाया और लड़की को बाहर निकाला। बाहर आते ही लड़की ने चीख-चीख कर आरोपियों की कारस्तानी और आपबीती सभी को बताई। बच्ची के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी नाबालिग है और दोनों आरोपी रिश्ते में मामा के बेटे भाई हैं।

मंगलवार को लड़की गांव के सरकारी स्कूल में किताबें जमा करवाने गई थी। जब वो किताबें जमा करवाकर वापस अपने घर जा रही थी तो वहां पहले से घात लगाकर मोटरसाइकिल पर बैठे प्रदीप सैन पुत्र महेंद्र सैन (22) व एक नाबालिग लड़के ने उसे पकड़कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुने पड़े मकान में ले गए। वहां उन्होंने युवती को कमरे में बंद कर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों ने पीड़िता को वहीं कमरे में बंद कर ताला लगाकर भाग गए। थोड़ी देर बाद पीड़िता को होश आया और उसने अपनी हालत को देखा तो वो डर गई और उसने कमरे का दरवाजा खोल बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन बाहर ताला लगा होने से निकल नहीं पाई। इसके बाद वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो आस-पड़ोस और रास्ते से निकल रहे लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ पीड़िता को बाहर निकाला।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत