न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में एयरबेस पर आतंकी हमला, 3 लड़ाकू विमान नष्ट, 3 आतंकी मरे

शनिवार की सुबह भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पंजाब प्रांत में पाकिस्तानी वायुसेना के एक ट्रेनिंग एयरबेस पर हमला कर दिया। इसमें वहां खड़े तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए। जवाबी कार्रवाई में सैनिकों ने तीन हमलावरों को मार गिराया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 12:06:44

पाकिस्तान में एयरबेस पर आतंकी हमला, 3 लड़ाकू विमान नष्ट, 3 आतंकी मरे

पाकिस्तान में पिछले दो दिनों से एक के बाद एक आतंकी हमले हो रहे हैं। शनिवार की सुबह भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पंजाब प्रांत में पाकिस्तानी वायुसेना के एक ट्रेनिंग एयरबेस पर हमला कर दिया। इसमें वहां खड़े तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए। जवाबी कार्रवाई में सैनिकों ने तीन हमलावरों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने उसकी वायुसेना के मियांवाली प्रशिक्षण हवाई अड्डे पर हमला किया, लेकिन सैनिकों ने तीन हमलावरों को ढेर कर और तीन अन्य को घेरकर इस हमले को नाकाम कर दिया।

बयान में कहा गया है कि तीन आतंकवादियों को अड्डे में घुसते वक्त मार गिराया गया, जबकि बाकी के तीन को समय रहते और सैनिकों की प्रभावी जवाबी कार्रवाई के कारण घेर लिया गया। इसमें कहा गया है कि इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए एक व्यापक संयुक्त और तलाशी अभियान अंतिम चरण में है।

सेना ने कहा, ‘‘पाकिस्तान सशस्त्र सेना हर कीमत पर देश से आतंकवाद की समस्या का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ इस हमले से कुछ घंटे पहले बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हुए आतंकी हमलों में कम से कम 17 सैनिकों की मौत हो गई।

पंजाब के मियांवाली में पाकिस्तान एयरफोर्स बेस पर शनिवार सुबह आतंकी हमला हुआ है। मियांवाली में पीएएफ बेस पर भीषण गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें आ रही हैं। कई आत्मघाती हमलावरों सहित भारी हथियारों से लैस कई जिहादियों ने पंजाब के मियांवाली में पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे पर हमला किया है। हमला अभी भी जारी है।

घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें भारी गोलीबारी की आवाज आ रही है। तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

3 सैनिकों की मौत, 2 आतंकी भी ढेर

आज ही, पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैन्य अभियान में तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी और दो आतंकवादी मारे गये हैं। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा कि उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाकर्मियों का तीन अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों से आमना सामना हुआ।

आईएसपीआर ने कहा कि प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले के रोरी इलाके में चलाए गए सैन्य अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मारा गया आतंकवादी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़ा था और इलाके में एक हाई-प्रोफाइल घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। एक अन्य सैन्य अभियान के दौरान डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची इलाके में शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट में एक सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा अभियान प्रांत के लक्की मारवत जिले में शुरू हुआ था जहां आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो जवानों की मौत हो गयी और एक आतंकवादी मारा गया।

बलूचिस्तान में भी हुआ था कल आतंकी हमला, 14 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें में कम से कम 14 सैनिक मारे गए थे। बलूचिस्तान में शुक्रवार को हुआ आतंकवादी हमला इस साल का सबसे वीभत्स हमला माना जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के सबसे ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने यह हमला उस वक्त किया, जब सैनिकों के दो वाहन पसनी से ग्वादर जिले के ओरमारा इलाके में जा रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर