Reckless speed and drunk driving of an Audi car kills a passenger (an employee of Prism Pub !! ) in the auto yesterday early morning near Inorbit Mall.
&mdash पुलिस ने बताया कि इस हादसे के बाद सुजीत और आशीष वहां से भाग निकले, लेकिन थोड़ी ही दूरी पर उनकी कार पंक्चर हो गई। उन्होंने फिर कार को किनारे लगाकर उसकी नंबर प्लेट निकालकर भागने की कोशिश की। तभी वहां कुछ सिक्योरिटी गार्ड आ गए, लेकिन सुजीत और आशीष ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले।
A case of culpable homicide not amounting to murder has been booked against the Audi driver and his associates.#RoadSafety pic.twitter.com/vhJfsiL9cS
अगले दिन रघुनंदन रेड्डी एक ड्राइवर के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उनका झूठ पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने रघुनंदन रेड्डी, उनके बेटे सुजीत और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस हादसे में ऑटो ड्राइवर उमेश बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्होंने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उमेश की उम्र 37 साल थी। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304, 201, 506 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 185 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।













