Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 2 साल की मासूम से 13 वर्षीय किशोर ने की गन्दी हरकत, 24 घंटे में ही पेश हुई चार्टशीट

जयपुर में एक शर्मनाक मामला सामने आया हैं जहां 13 वर्षीय किशोर ने 2 साल की मासूम से गंदी हरकत करने की कोशिश की हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 9:44:02

जयपुर : 2 साल की मासूम से 13 वर्षीय किशोर ने की गन्दी हरकत, 24 घंटे में ही पेश हुई चार्टशीट

जयपुर में एक शर्मनाक मामला सामने आया हैं जहां 13 वर्षीय किशोर ने 2 साल की मासूम से गंदी हरकत करने की कोशिश की हैं। इस मामले में सांगानेर सदर पुलिस ने दो साल की बच्ची से रेप की रिपोर्ट मिलने के बाद जांच शुरू की। बच्ची काफी घबराई हुई थी। वह बोल नहीं पा रही थी। पुलिस ने बच्ची के कपड़ों के सैंपल लिए। इसके बाद बच्ची की मां के बयान कराए गए। पुलिस ने 24 घंटे में किशोर को हिरासत में लेकर अहम सबूत जुटाए और कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया। बच्ची का मेडिकल करवा कर दोनों गवाहों के बयान कराए गए हैं। साथ ही किशोर के स्कूल से भी पुलिस ने उम्र के दस्तावेज ले लिए गए। पुलिस ने किशोर को बाल न्यायालय में पेश करते हुए 24 घंटे में चार्जशीट भी पेश कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 15 पुलिसकर्मियों की 4 टीमें बनाई गई थीं। तब जाकर 24 घंटे के अंदर उसे पकड़ा जा सका।
डीसीपी साउथ हरेंद्र कुमार ने बताया कि सांगानेर सदर पुलिस ने बच्ची से रेप के नाबालिग (13 वर्ष) आरोपी के खिलाफ कोर्ट में 24 घंटे में चार्जशीट पेश कर दी है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी पत्नी घर में बर्तन साफ कर रही थी। उसकी 2 साल की बेटी पड़ोस में रहने वाले किशोर के साथ घर में ही सीढ़ियों पर खेल रही थी। इसी दौरान वह बच्ची को गोद में उठाकर अपने घर ले गया। आरोपी की भाभी घर में ही थी। अचानक वह उस कमरे में पहुंची तो किशोर ने बच्ची को पलंग पर लिटा रखा था और उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। उसकी चीख निकल गई और उसने पड़ोसी बच्ची की मां को आवाज लगाई। वह पहुंची तो देखा कि किशोर उसके साथ गलत काम कर रहा था। दोनों के देखने के बाद किशोर तुरंत कमरे से भाग गया। भाभी पर किशोर के माता-पिता की ओर से दबाव था कि वह बयान न दे। ऐसे में उसने बयान नहीं दिए। ऐसी स्थिति में पुलिस ने आरोपी की भाभी व बच्ची की मां के बयान कराने के लिए कोर्ट से आदेश प्राप्त किए। फिर बयान दर्ज कराए जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका