न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु: शिवकाशी में साले ने जीजा की बेरहमी से की हत्या, 3 गिरफ्तार

मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद गिरोह ने युवक को घेर लिया और उस पर घातक हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jul 2024 4:51:07

तमिलनाडु: शिवकाशी में साले ने जीजा की बेरहमी से की हत्या, 3 गिरफ्तार

विरुधुनगर। शिवकाशी में बुधवार रात एक गिरोह ने 26 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान एम कार्तिक पांडियन के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में पीड़ित के साले पी धनबाला (26), पी बालमुरुगन (27) और एस शिवा (23) को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों ने बताया कि कार्तिक पांडियन और नंदिनी कुमारी एक-दूसरे से प्यार करते थे और आठ महीने पहले उनकी शादी हुई थी। कार्तिक पांडियन शिवकाशी में एक वर्कशॉप में काम करता था, जबकि नंदिनी वहां एक सुपरमार्केट में काम करती थी।

बुधवार की रात, हमेशा की तरह, कार्तिक मोटरसाइकिल से नंदिनी को घर ले जाने के लिए सुपरमार्केट गया था। उस समय, नंदिनी के भाई और उनके सहयोगी शिवा घातक हथियारों से लैस मोटरसाइकिल पर पहुंचे। उन्होंने कार्तिक को घेर लिया। उन्हें देखकर, युवा जोड़े ने वहां से भागने की कोशिश की। हालांकि, हमलावरों ने कार्तिक पांडियन पर हमला कर दिया। कार्तिक को विरुधुनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि कार्तिक पांडियन और नंदिनी ने अपने घरवालों की मर्जी के बगैर अन्तर्जातीय प्रेम विवाह किया था। यह दोनों अलग-अलग समुदाय से थे। विरुधुनगर जिले के पुलिस अधीक्षक के फिरोज खान अब्दुल्ला ने गुरुवार को अपने बयान में इस बात से इनकार किया कि यह "ऑनर किलिंग" का मामला था। उन्होंने कहा कि नंदिनी के भाइयों को उसका कार्तिक पांडियन से विवाह करना पसंद नहीं था और उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रची।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत